Go First: बेंगलुरु से पटना जा रही फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, 139 यात्री थे सवार

नागपुर, 27 नवंबर। बेंगलुरु से पटना जाने वाली गो फर्स्ट फ्लाइट की नागपुर हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिग कराई गई है। विमान में 139 यात्री सवार थे। एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट के प्रवक्‍ता ने बताया कि विमान को तकनीकी कारणों के चलते नागपुर के लिए डायवर्ट किया गया, जहां विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। राहत की बात ये है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें विमान से बाहर निकाल लिया गया है। शाम 4 बजकर 45 मिनट की फ्लाइट से यात्रियों को पटना के लिए रवाना किया जाएगा।

Recommended Video

    Emergency Landing: Bengaluru से Patna जा रही Go First फ्लाइट की Emergency Landing | Oneindia Hindi
    Emergency landing of Bangalore to Patna go first flight in Nagpur 139 passengers were on board

    नागपुर हवाई अड्डे के एक अधिकारी आबिद रूही ने बताया कि बेंगलुरु-पटना गोएयर (गो फर्स्ट) की उड़ान में 139 यात्री और चालक दल के सदस्य तकनीकी खराबी के कारण नागपुर हवाई अड्डे पर उनके विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। वहीं, गो फर्स्ट के एक अधिकारी ने कहा, बेंगलुरु से पटना जाने वाली गो फर्स्ट फ्लाइट को कॉकपिट में खराब इंजन की चेतावनी के कारण नागपुर के लिए डायवर्ट किया गया था, जिसके कारण कप्तान को एहतियात के तौर पर इंजन को बंद करना पड़ा। इसके बाद कैप्टन ने विमान को सुरक्षित नागपुर हवाई अड्डे पर उतरा।

    यह भी पढ़ें: उड़ान भरते ही आसमान में फेल हो गया विमान का इंजन, पायलट ने ऐसे बचाई यात्रियों की जान

    अधिकारी ने आगे कहा, सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया है और एयरपोर्ट पर उन्हें पानी व अन्य जरूरी सामान दिए गए। यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है जो शाम 4:45 बजे पटना के लिए प्रस्थान करेगी। बेंगलुरु-पटना गो फर्स्ट फ्लाइट की जांच इंजीनियरिंग टीम द्वारा किया जा रहा है। बता दें कि टेकऑफ के कुछ समय बाद विमान के इंजन में खराबी आ जाना के कारण पायलट ने नागपुर हवाई अड्डे के इमरजेंसी कंट्रोल से संपर्क किया और विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+