महाराष्‍ट्र चुनाव से पहले अजित पवार का बड़ा दांव, महिलाओं को 'भाऊ बीज' पर बड़ा उपहार देने का किया ऐलान

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्‍ट्र विधान सभा चुनाव से राजनी‍तिक दलों के नेता जनता के बीच जाकर लोक लुभाने वादे कर रहे हैं। वहीं इस सबके बीच महाराष्‍ट्र की सत्‍तारूढ़ महायुति सरकार के उपमुख्‍यमंत्री अजित पवार ने राज्‍य की महिला वोटरों को साधने के लिए सरकार की ओर से बड़ा ऐलान कर डाला है।

डिप्‍टी सीएम अजित पवार ने बीड जिले में मालजगांव में अपनी जनसंवाद रैली को संबोधित करते हुए कहा "दिवाली के बाद मनाए जाने वाले भाऊ बीज उत्‍सव के अवसर पर हम अपनी प्‍यारी बहनों को खाली हाथ नहीं जाने देंगे। चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले बहनों को कुछ ना कुछ दिया जाएगा।

Ajit Pawar Bhau Beej

'भाऊ बीज' पर मिलेगा ये उपहार

इसके साथ अजित पवार ने कहा राज्‍य की बहनों को 'भाऊ बीज' के उपहार के रूप में अक्‍टूबर और नवंबर में माझी लड़की बहिन योजना की किश्‍त में 3000 रुपये की कंबाइन किश्‍त अग्रिम रूप से जमा करने का आश्वासन दिया है।

रक्षाबंधन के मौके पर भी शिंदे सरकार दिया था ये उपहार

बता दें इससे पहले जुलाई अगस्‍त महीने में महाराष्‍ट्र की शिंदे सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर उपहार के तौर पर माझी लड़की बहिन योजना की लाभार्थी महिलाओं के खाते में ऐसे ही कंबाइन किश्‍त के 3 हजार रुपये जमा करवाए थे। अब महाराष्‍ट्र चुनाव से पहले भाई-बहन के प्रमुख त्‍योहार 'भाऊ बीज' में भी ये ही प्रक्रिया दोहराने का मूड बना चुकी है।

महाराष्‍ट्र में जमकर हिट रही "माझी लड़की बहन योजना"

बता दें महाराष्‍ट्र सरकार को माझी लड़की बहिन योजना के जरिए चुनाव से पहले जमकर लोकप्रियता मिली है। इस जिसमें गरीब और बेसहारा महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 1500 रुपये सरकार द्वारा ट्रांसफर की जाती है। जुलाई में शुरू की गई इस योजना के तहत अब तक तीन किश्तें लाभार्थी महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जा चुी है। जिससे राज्य भर में लगभग 2 करोड़ महिलाओं को लाभ हुआ है।

चुनाव से पहले महिला वोटरों को साधने के लिए बड़ा दांव

चुनावी महाराष्‍ट्र राज्‍य में सरकार ने इस योजना की शुरूआत वंचित महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए की थी। वहीं अब जब नवंबर में चुनाव होने वाले हैं, इसलिए चुनावी आचार स‍ंहिता लागू ने से पहले ही दिवाली के दौरान मनाए जाने वाले 'भाऊ बीज' जैसे महत्वपूर्ण त्‍योहार पर राज्‍य की महिलाओं को अतिरिक्‍त धनराशि एडवांस में देने का ऐलान कर महिला वोटरों को साधने का एक और प्रयास कर रही है।

महाराष्‍ट्र में अधिक हैं महिला वोटर

गौरतलब है कि महाराष्‍ट्र में पुरुषों की तुलना में महिला वोटरों की संख्‍या अधिक है। हाल ही में महाराष्‍ट्र दौरे पर मुंबई आई चुनाव आयोग ने इस बात का खुलासा किया था।हालिया आंकड़ों के अनुसार बीते चार महीनों में महाराष्ट्र में महिला वोटरों की संख्या में 22 फीसदी की बढ़ोत्‍तरी हुई है। जुलाई से अगस्त के बीच महिला मतदाताओं की संख्या में 3.9 लाख की बढ़ोत्‍तरी हुई है

कब होंगे महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024?

बता दें चुनाव आयोग अब कभी भी महाराष्‍ट्र चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है। चूंकि नवंबर माह के अंत में वर्तमान सरकार का कार्यकाल खत्‍म हो रहा है, तो इससे पहले महाराष्‍ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव संपन्‍न करवाना जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+