Maharashtra:'सावरकर गोमांस खाते थे', कर्नाटक मंत्री के बयान पर भड़के फडणवीस, राहुल गांधी के लिए कह दी ये बात

Maharashtra Elections 2024: महाराष्‍ट्र विधान सभा चुनाव से पहले वीर सावरकर का मुद्दा फिर से गरमा चुका है। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार मंत्री दिनेश गुंडू राव द्वारा वीर सावरकर पर दिए गए बयान के बाद चुनावी राज्‍य महाराष्‍ट्र में सियासी घमासान शुरू हो चुका है।

मंत्री के बयान पर महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए राहुल गांधी तक को आड़े हाथों लिया है।

devendra

देवेंद्र फडणवीस ने गुंडू राव के बयान पर नाराजगी जताते हुएस कहा ये लोग बार-बार वीर सावरकर का अपमान करते हैं। उन्‍होंने कहा वीर सावरकर ने गाय पर अपने विचार स्‍पष्‍ठ रूप से व्‍यक्‍त किए हैं। सावरकर ने कहा था कि किसान को जन्‍म से लेर मुत्‍यु तक गाय सहायता करती है, इसलिए हमने गाय को ईश्वर का दर्जा दिया है।

सावरकर का अपमान करने वालों का मानसिक संतुलन ठीक नहीं

डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ये भी कहा कि "कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वीर सावरकर की आलोचना करने की परंपरा शुरू की जो और लोग आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। जो लोग वीर सावरकर जैसे महान स्‍वतंत्रता सेनानी का अपमान कर रहे हैं, उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और उन्‍हें इलाज की आवश्‍यकता है।

फडणवीस ने कहा वीर सावकर महान स्‍वतंत्रता सेनानी जिन्‍होंने देश के लिए कुर्बानी दी उनका अपमान करना उनकी गंदी मानसिकता को दर्शाती है।ये स्‍वतंत्रता सेनानियों का सम्‍मान नहीं करते।"

कर्नाटक के मंत्री गुंडूराव ने क्‍या दिया था बयान

दरअसल, मंत्री गुंडुराव ने पत्रकार धीरेंद्र के झा द्वारा लिखित "गांधी के हत्यारे: नाथूराम गोडसे का निर्माण और भारत का उनका विचार" के कन्नड़ संस्करण के विमोचन के दौरान 2 अक्‍टूबर को वीर सावरकर की अलोचना की थी। राव ने तर्क दिया कि "सावरकर के विचार भारतीय सांस्कृतिक मानदंडों और महात्मा गांधी जैसे व्यक्तियों की विचारधाराओं के बिल्कुल विपरीत थे। सावरकर गोमांस खाते थे और उन्‍होंने कभी भी गोहत्‍या का विरोध नहीं किया। सावरकर की सोच आधुनिक और कट्टरवादी दोनों थी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+