महाराष्‍ट्र चुनाव और परिणामों पर कांग्रेस की आपत्तियों का जवाब देगा चुनाव आयोग, 3 दिसंबर को बुलाई बैठक

महाराष्ट्र चुनाव परिणामों में महायुति गठबंधन को मिले भारी बहुमत पर कांग्रेस पार्टी ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस द्वारा चुनाव परिणामों को लेकर जताई गई चिंताओं को लेकर चुनाव आयोग (ईसीआई) ने 3 दिसंबर, 2024 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) के साथ बैठक करने का निर्णय लिया है।

चुनाव आयोग ने कांग्रेस द्वारा प्रस्तुत सभी वैध मुद्दों की गहन समीक्षा का वादा किया है। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने वोटर्स लिस्‍ट और पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता रहने की बात भी कहीं है और दावा किया है कि कोई भी गड़बड़ी नहीं हुई है।

Election Commission

कांग्रेस ने जो चुनाव परिणाम को लेकर जो सवाल उठाए थे उसका जवाब देते हुए ईसीआई ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अपने निरंतर प्रयासों के बारे में जानकारी दी। चुनाव आयोग ने बताया चुनाव में मतदान से लेकर मतपत्रों की गिनती तक चुनाव के हर चरण में उम्मीदवारों और उनके एजेंटों की सक्रिय भागीदारी शामिल है।चुनाव आयोग ने कांग्रेस पार्टी को 3 दिसंबर को शाम 5 बजे एक बैठक के लिए आमंत्रित किया है, जिसमें चुनावी प्रक्रिया के बारे में पार्टी की शिकायतों और सवालों का जवाब दिया जाएगा।

बता दें कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) द्वारा चुनाव परिणामों में अनियमितताओं का आरोप लगाया था और दोनों ही पार्टियों के कुछ नेताओं ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) पर भी चिंता जताई है।

जिसमें शाम 5 बजे के बाद दर्ज किए गए मतदान प्रतिशत और रात 11:30 बजे तक दर्ज की गई वृद्धि के बारे में कांग्रेस पार्टी की चिंता शामिल थी। इस पर चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि प्रक्रिया पूरी तरह से स्थापित प्रक्रियाओं का पालन करती है। जैसे ही नया डेटा उपलब्ध होता है, उसे पहले से एकत्रित आंकड़ों में व्यवस्थित रूप से जोड़ा जाता है, जिससे एक सटीक और पारदर्शी प्रकिया सुनिश्चित होती है।

इसके अलावा चुनाव आयोग ने मतदाता सूची से संबंधित पूछताछ पर जवाब देते हुए कहा चुनाव प्रक्रिया सभी संबंधित पक्षों की जानकारी और जांच के साथ संचालित की जाती है। इसने दोहराया कि मतदान प्रतिशत की गणना करने की विधि को कई मौकों पर स्पष्ट किया गया है। इन स्पष्टीकरणों के बावजूद, आयोग ने पार्टियों की किसी भी शिकायत या जानकारी को सुनने और संबोधित करने की इच्छा व्यक्त की है।

आयोग ने अपने बयान में कहा "चुनाव आयोग किसी भी शिकायत या सूचना को विस्तार से सुनने के लिए तैयार है," जो किसी भी लंबित मुद्दे पर बातचीत और समाधान के लिए खुलापन दर्शाता है। 3 दिसंबर को होने वाली यह बैठक कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को अपनी चिंताओं को सीधे प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान दिया है। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने बैठक में पार्टी की सभी वैध चिंताओं को आमने-सामने की बैठक के बाद लिखित रूप में से देने का वादा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+