गोपालदास अग्रवाल की कांग्रेस में "घर वापसी" भाजपा के लिए क्‍यों है बड़ा झटका?

Maharashtra New: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। विदर्भ क्षेत्र के दिग्गज नेता गोपालदास एस अग्रवाल को अलविदा कह दिया है। गोपालदास शुक्रवार को भाजपा छोड़कर कांग्रेस में वापसी कर चुके हैं। बीते दो दिनों में महायुति में शामिल भाजपा और एनसीपी को एक के बाद दो बड़े झटके लगे हैं।

बता दें इससे एक दिन पहले अजित पवार की एनसीपी मंत्री धर्मराव बाबा अत्राम की बेटी भाग्यश्री हल्गेकर अत्राम ने बगावत कर शरद पवार गुट की पार्टी में शामिल होकर तगड़ा झटका दिया था। यह राजनीतिक बदलाव ऐसे महत्वपूर्ण समय पर आया है, जब चुनाव नजदीक आ रहे हैं। आइए जानते है गोपालदास के भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होना क्‍यों भाजपा के लिए बड़ा झटका है।

Gopaldas Aggarwal

गोपालदास गोदिंया से लगा चुके हैं जीत की है‍ट्रिक

बता दें गोपालदास अग्रवाल इससे पहले 2004, 2009 और 2014 में कांग्रेस के टिकट पर गोंदिया से विधायक चुने गए थे, लेकिन 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले वे बीजेपी में शामिल हो गए थे लेकिन भाजपा के टिकट से उन्‍हें हार मिली थी। वहीं 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले गोपालदास कांग्रेस में वापसी कर चुके हैं। माना जा रहा है कांग्रेस गोपालदास को गोदिंया से भाजपा के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारेगी। गोपालदास का गोदिंया ही नहीं विदर्भ क्षेत्र में मजबूत पकड़ है।

कांग्रेस का गढ़ गोदिंया

महाराष्ट्र का गोदियां आदिवासी बाहुल्‍य क्षेत्र है। गोंदिया परंपरागत रूप से कांग्रेस का गढ़ रहा है। 1952 से लेकर अब तक कांग्रेस ने 1995, 1999 और 2019 को छोड़कर 12 बार इस सीट पर जीत दर्ज की है।

विदर्भ में भाजपा का खराब प्रदर्शन

मई 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को विदर्भ में पहले ही संघर्ष करना पड़ा था, जहां उसे दस में से केवल एक सीट ही मिली थी। नागपुर से भाजपा के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एकमात्र विजेता थे। अब विधानसभा चुनाव से पहले विदर्भ के दिग्गज नेता गोपालदास का भाजपा छोड़ना चिंता का विषय है।

कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने गोपालादास अग्रवाल की कांग्रेस में वापसी पर कहा "हम गोपालदास अग्रवाल का विदर्भ के लोगों ने हमेशा हमारा समर्थन किया है और हमें विश्वास है कि वे आगामी विधानसभा चुनावों में भी हमारा समर्थन करेंगे।"

नाना पटोले ने भाजपा की आलोचना

नाना पटोले ने भाजपा की नीतियों की आलोचना की, खास तौर पर इस बात पर प्रकाश डाला कि किस तरह से इन नीतियों ने गोंदिया के चावल मिलों के कारोबार पर नकारात्मक प्रभाव डाला है। 'चावल नगरी' के नाम से मशहूर गोंदिया को भाजपा सरकार की गुमराह करने वाली नीतियों के कारण नुकसान उठाना पड़ा है।

कांग्रेस में गोपालदास का हुआ भव्‍य स्‍वागत

कांग्रेस के महासचिव रमेश चेन्निथला, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार सहित कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में अग्रवाल का कांग्रेस में वापसी पर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और अन्य पूर्व मंत्री भी शामिल हुए।

भाजपा को जल्‍द लग सकता है एक और झटका

वहीं भाजपा को जल्‍द एक और झटका लग सकता है। तीन बार विधायक और तीन बार सांसद रह चुके अनुभवी राजनेता भास्करराव खटगांवकर के भी कांग्रेस में शामिल होने की उम्मीद है। खटगांवकर ने उन्हें एमएलसी का अवसर नहीं देने पर भाजपा पर असंतोष व्यक्त किया। वह अपने समर्थकों और बहू मीनल के साथ आज घोषणा करने वाले हैं। खटगांवकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के बहनोई हैं, जो हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+