महाराष्‍ट्र सरकार के गठन को लेकर एकनाथ शिंदे करेंगे फडणवीस,अ‍जित से मुलाकात, जानें क्‍या शपथ में शामिल होंगे?

Maharashtra government formation: महाराष्‍ट्र में भाजपा के नेतृत्‍व में महायुति गठबंधन की नई सरकार की तस्‍वीर साफ होती नजर आ रही है। 5 दिसंबर को होने जा रहे शपथ ग्रहण समारोह से पहले कल 4 दिसंबर को भाजपा के विधायक दल की बैठक के बाद मुख्‍यमंत्री के नाम का भी ऐलान कर दिया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार कार्यवाहक मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वहीं शिवसेना प्रवक्‍ता संज शिरसाट ने मंगलवार को बताया कि एकनाथ शिंदे आज देर रात देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ मुलाकात कर सरकार के गठन और कैबिनेट पदों की संख्‍या और मंत्री पदों के आवंटन समेत अन्‍य मुद्दों पर बात करने वाले हैं।

eknath

बता दें कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे बीते एक सप्‍ताह से बीमार चल रहे हैं। सेहत में सुधार ना होने पर डॉक्‍टरों ने मंगवालर को उन्‍हें अस्‍पताल में सभी हेल्थ चेकअप करवाने की राय दी थी। जिसके बाद ठाणे के अस्‍पताल में उन्‍हें मेडिकल चेकअप के लिए एडमिट करवाया था हालांकि एक घंटे बाद ही उनके सभी चेकअप करके डिस्‍चार्ज कर दिया गया था। अस्‍पातल से निकलते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा था कि चिंता मत कीजिए मैं ठीक हूं।

वहीं अस्‍पताल से एकनाथ शिंदे अपने सरकारी आवास वर्षा रवाना हो गए थे। जिसके बाद शिवसेना प्रवक्‍ता शिरसाट ने शिंदे की फडणवीस और अजित पवार से देरा रात्रि होने वाली वार्ता के बारे में जानकारी दी।

क्‍या सीएम पद को लेकर नाराज हैं एकनाथ शिंदे?

चुनाव परिणाम आने के बाद से मुख्‍यमंत्री पद को लेकर देवेंद्र फडणवी और एकनाथ शिंदे के बीच जंग छिड़ी हुई है। हालांकि एकनााथ शिंदे ने प्रेस कान्‍फ्रेंस कर ये ऐलान कर दिया था कि उनको सीएम पद की लालसा नहीं है, पीएम नरेंद्र मोदी जो निर्णय लेंगे उसके लिए वो मंजूर हैं। वहीं एक दिन पहले शिंदे कहा महाराष्‍ट्र की जनता मुझे मुख्‍यमंत्री की कुर्सी पर देखना चाहती है। जिसके बाद फिर से दावा किया जाने लगा कि शिंदे सीएम पद को लेकर नाराज हैं।

हालांकि शिंदे गुट की शिवसेना के सांसद धैर्यशील ने ऐसी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा शिंदे नाराज नहीं है। शिंदे जमीन से जुड़े हुए नेता है और हमरे शिवसेना प्रमुख ने पहले ही कह दिया है कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्‍व तय करेगा उस पर हमारी सहमति होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+