Maharashtra CM: कहीं एकनाथ शिंदे के बैकफुट की वजह बेटा श्रीकांत तो नहीं? क्या है सच?
Maharashtra New CM: महाराष्ट्र में चुनाव परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही जंग आखिरकार एकनाथ शिंदे के बयान के बाद समाप्त हो चुकी है। एकनाथ शिंदे ने प्रेस कान्फ्रेंस करके स्पष्ट कर दिया कि उन्हें सीएम पद की कोई लालसा नहीं है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जो भी निर्णय लेंगे, वो उन्हें मंजूर होगा।
एकनाथ शिंदे के इस बयान के बाद साफ हो चुका है कि अब महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व में बनने जा रही महायुति सरकार में मुख्यंत्री भाजपा से ही होगा। अब ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर वो क्या वजह है कि एकनाथ शिंदे बैकफुट पर आ गए और मुख्यमंत्री पद की जिद छोड़ने का फैसला ले लिया। अगर ऐसा ही करना था तो चुनाव परिणाम आने के बाद चार दिनों बाद तक शिवसेना एकनाथ शिंदे को दोबारा मुख्यमंत्री बनाए जाने की जिद करते हुए हाई वोल्टेज ड्रामा क्यों करते रहे?

बता दें एकनाथ शिंदे ने ना केवल भाजपा से सीएम बनाने को सहमति दी बल्कि प्रेस कान्फ्रेंस में पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह की जमकर तारीफ की और कहा "वो हमारे पीछे पहाड़ की तरह खड़े रहे और हमारी हर स्तर पर मदद की। महाराष्ट्र में महायुति सरकार और अपने सफल सीएम कार्यकाल का श्रेय भी केंद्रीय नेतृत्व को दिया। इसके साथ ही एकनाथ ने उद्धव ठाकरे का नाम लेते हुए कहा "हम उद्वव ठाकरे नहीं हैं, जो सीएम पद ना मिलने पर साथ छोडकर चले जाए।"
एकनाथ शिंदे के बैकफुट जाने की क्या है वजह?
एकनाथ शिंदे के बदले हुए सुर और सीएम पद की जिद से पीछे हटने के पीछे हटने का प्रमुख कारण उनका सांसद बेटा श्रीकांत शिंदे माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत शिंदे को देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाले महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में डिप्टी सीएम नियुक्त करने की डिमांड रखी थी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एकनाथ मुख्यमंत्री पद से उपमुख्यमंत्री पद डिमोशन नहीं चाहते हैं, इसलिए एकनाथ शिंदे ने कहा है कि अगर उनकी बेटे श्रीकांत शिंदे को डिप्टी सीएम बनान की मांग पूरी हुई तो वह खुद सरकार से बाहर रहने को तैयार हैं। ये भी दावा किया जा रहा है कि शिंदे की इस डिमांड को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने मान लिया है।
कौन हैं एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे?
4 जनवरी 1987 को जन्में श्रीकांत एकनाथ शिंदे 17वीं लोकसभा के सदस्य है और कल्याण लोकसभा सीट का सांसद के तौर पर संसद में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। राजनीति में कदम रखने से पहले श्रीकांत शिंदे ने पाटिल मेडिकल कॉलेज नवी मुंबई से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है और बाद में एम.एस. आर्थोपेडिक्स डॉ. डी.वाई. से किया। 2014 में अपने चुनाव के समय, वह आर्थोपेडिक्स में मास्टर्स की अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications