एकनाथ शिंदे लेंगे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ, शिवसेना ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले सस्पेंस किया खत्म
Maharashtra CM Oath Ceremony: महाराष्ट्र में नई महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए मंच सज कर तैयार है। मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह शुरू होने में अब कुछ ही घंटे का समय शेष बचा है। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
देवेंद्र फडणवीस के अलावा एनसीपी प्रमुख अजित पवार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगें। शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री की शपथ लेंगे या नहीं इससे अब सस्पेंस खत्म हो गया है। शिवसेना के दिग्गज नेता उदय सावंत ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले खुलासा किया है कि एकनाथ शिंदे आज शपथ ग्रहण समारोह में डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे।

बता दें इससे पहले शिवसेना के दिग्गज नेता उदय सामंत ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि अगर निवर्तमान कार्यवाहक मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे गुरुवार को नई सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं लेते हैं तो पार्टी का कोई भी नवनिर्वाचित विधायक कोई भी पद नहीं लेगा। वहीं अब शपथ ग्रहण समारोह से पहले उन्होंने बताया कि एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने को तैयार हो गए हैं।
गौरतलब है कि उदय सामंत्र ने पहले ये भी बताया था कि हम सभी मंत्री बुधवार को एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने के लिए हम उन्हें मनाने के लिए गए थे। उन्होंने बताया कि हमने शिंदे के सामने अपनी ये बात रख दी है कि अगर वो उपमुख्यमंत्री के रूप में सरकार में शामिल हो, नहीं कोई भी निर्वाचित विधायक मंत्री पद नहीं लेगा।
शपथ ग्रहण में पीएम मोदी समेत ये दिग्गज रहेंगे मौजूद
आज 5 दिसंबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस के शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और बिहार के सीएम नीतीश कुमार जैसे अन्य प्रमुख नेताओं सहित प्रमुख हस्तियां मौजूद रहेंगी
#WATCH | Mumbai: "Eknath Shinde will take oath as Deputy CM of Maharashtra," says Shiv Sena leader Uday Samant pic.twitter.com/k5cclydmSr
— ANI (@ANI) December 5, 2024












Click it and Unblock the Notifications