एकनाथ शिंदे ने डिप्टी CM पद की शपथ लेने से पहले जोश से लिया 'बालासाहेब' का नाम, जानें वजह
Eknath Shinde Takes Oath As Deputy CM: महाराष्ट्र की जनता को आज देवेंद्र फडणवीस के रूप में नया सीएम मिल गया है। देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को मुंबई के आजाद मैदान में महाराष्ट्र के 31 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। देवेंद्र फडणवीस के शपथ लेने के बाद शिवसेना प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
एकनाथ शिंदे ने जिस अंदाज में शपथ ली उसकी जमकर चर्चा हो रही है। देवेंद्र फडणवीस ने जहां राज्यपाल के मैं बोलते ही अपना नाम लेकर मुख्यमंत्री पद की शपथ शुरू कर दी वहीं एकनाथ शिंदे ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले सबसे पहले शिवसेना संस्थापक बाला साहेब ठाकरे और अपने राजनीतिक गुरु आनंद दिघे नाम लिया। इसके बाद एकनाथ शिंदं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का नाम लेकर धन्यवाद दिया।

एकनाथ शिंदे ने दहाड़ते हुए बालसाहेब का नाम लेकर जताया अधिकार
एकनाथ सिंह ने शपथ ग्रहण में दहाड़ते हुए बाला साहेब की जय बोलते हुए अपने भाषण की शुरूआत करते हुए ये जता दिया कि उनकी शिवसेना के असली उत्तराधिकारी वो ही हैं और उनके द्वारा दिखाए रास्ते पर वो और उनके शिवसैनिक चल रहे हैं। वहीं डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद प्रेस कान्फ्रेंस ने अपनी शिवसेना को बालासाहेब की शिवसेना बताते हुए कहा कि अब तो महाराष्ट्र चुनाव में महाराष्ट्र की जनता ने भी मुहर लगा दी है।
उद्धव ठाकरे से बगावत कर मजबूत की अपनी शिवसेना
बता दें ढाई साल पहले 2022 में एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे से नाराज होकर भाजपा से हाथ मिलाकर महायुति सरकार का गठन कर लिया था और मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज हुए थे। हालांकि लोकसभा चुनाव में एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना को बुरी हार का सामना करना पड़ा था।
तब ये अटकलें लगाई जा रही थी कि महाराष्ट्र चुनाव के बाद शिंदे गुट की शिवसेना का अस्तित्व ही मिट जाएगा, लेकिन चुनाव में शिंदे ने बालासाहेब का नाम लेते हुए हिंदुत्व की राजनीति की और उनकी शिवसेना ने 57 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं उद्धव ठाकरे की शिवसेना महज 20 सीटों पर ही सिमट गई।
देखें ये वीडियो
#WATCH | Mumbai: Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde says, "Devendra Fadnavis has taken oath as CM in a historic swearing-in ceremony. I congratulate him. Maharashtra is a state that gives ideological direction to the country and I, who comes from a simple farmer family, got the… pic.twitter.com/KRHiga0mAN
— ANI (@ANI) December 5, 2024

पीएम मोदी से इस खास अंदाज में मिले शिंदे
वहीं एकनाथ शिंदे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सशपथ ग्रहण समारोह में मिलने का अंदाज भी चर्चा में है। समारोह की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें एकनाथ शिंदे पीएम मोदी के हाथ को पकड़े हुए उनके सामने झुके हुए नजर आ रहे हैं। वहीं पीएम मोदी उनकी एक हाथ से डिप्टी सीएम बनने पर आर्शीवाद देते हुए नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications