संजय राउत का दावा, शिंदे गुट के सांसद ने मुझे खत्म करने की राजा ठाकुर को दी सुपारी

शिंदे गुट के सांसद श्रीकांत शिंदे ने संजय राउत को खत्म करने के लिए राजा ठाकुर को सुपारी दी है। इसके बारे में गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को मुंबई के पुलिस आयुक्त को अवगत कराना चाहिए।

संजय राउत

Sanjay Raut: एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना और उद्धव खेमे के बीच लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पार्टी का नाम, चुनाव चिन्ह लेने के बाद भी लग नहीं रहा कि एकनाथ शिंदे की लड़ाई खत्म होने वाली है। इससे पहले एकनाथ शिंदे ने संसद में ऑफिस भी छिन गया है। इस बीच सांसद संजय राउत ने मंगलवार को शिंदे गुट पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शिंदे गुट के सांसद श्रीकांत शिंदे ने संजय राउत को खत्म करने के लिए राजा ठाकुर को सुपारी दी है। इसके बारे में गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को मुंबई के पुलिस आयुक्त को अवगत कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने कोई सुरक्षा नहीं मांगी और मुझे आपके सामने हाथ फैलानी की ज़रूरत नहीं।

बता दें कि एकनाथ शिंदे और उद्धव गुट की लड़ाई गहराती जा रही है। शिवसेना के नाम और सिंबल की लड़ाई का मामला अब सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को भारतीय चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देने वाली उद्धव ठाकरे की याचिका पर कल (बुधवार) को सुनवाई करने पर सहमत हो गया है। चुनाव आयोग ने शिवसेना नाम और तीर-धनुष वाला चिन्ह एकनाथ शिंदे गुट को देने का फैसला किया है। जिसको लेकर उद्धव ठाकरे गुट ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली थी। जिसपर अब बुधवार को दोपहर में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा।

Recommended Video

    Shiv Sena: Eknath Shinde व Uddhav Thackeray की पत्नियां क्या करती है | Supreme Court |वनइंडिया हिंदी

    सुप्रीम कोर्ट में वकील ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को पार्टी का नाम "शिवसेना" और चुनाव चिन्ह "धनुष और तीर" आवंटित करने के चुनाव आयोग के कदम को चुनौती देने वाली उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट द्वारा दायर याचिका का जिक्र किया है। जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह (बुधवार) कल दोपहर 3:30 बजे चुनाव चिन्ह "धनुष और तीर" पर चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देने वाली शिवसेना के उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करेगा। उद्धव ठाकरे गुट के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि अगर चुनाव आयोग के आदेश पर रोक नहीं लगाई जाती है, तो वे सिंबल, बैंक खातों और अधिक अयोग्यता (होंगे) को अपने कब्जे में ले लेंगे।

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि अमित शाह ने अपना किया वादा पूरा किया। शिंदे ने कहा कि अमित शाह ने वादा किया था कि वह मेरे साथ हमेशा खड़े रहेंगे और उन्होंने अपना वादा पूरा किया, वह मेरे साथ चट्टान की तरह खड़े रहे। दरअसल जिस तरह से चुनाव आयोग ने शिवसेना पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह एकनाथ शिंद को आवंटित किया उसके बाद एकनाथ शिंदे ने अमित शाह का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने अपना वादा पूरा किया और मेरे साथ चट्टान की तरह खड़े रहे। एकनाथ शिंदे ने कहा कि अमित शाह ने मुझसे कहा था कि शिंदे जी, आप आगे बढ़िए, हम आपके पीछे चट्टान की तरह खड़े रहेंगे। उन्होंने जो कहा वह किया।

    यह भी पढ़ें- Shiv Sena Division: फिर जेल जाने के काम कर रहे हैं संजय राउत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+