क्या NCP में बागवत के बाद एकनाथ शिंदे पर आ सकती है मुसीबत? अयोग्यता को लेकर SC में दाखिल हुई याचिका

Eknath Shinde: एनसीपी नेता अजित पवार (Ajit Pawar) के बीजेपी को समर्थन देने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर गरमा गई हैं। अजित पवार के बीजेपी को समर्थन देने के बाद प्रदेश में नए मुख्यमंत्री बनने की चर्चा भी शुरू हो गई है। दरअसल, शिवसेना से बागवत कर बीजेपी को समर्थन देने वाले एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) समेत 16 विधायकों की अपात्रता का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है।

उद्धव ठाकरे गुट के नेता सुनील प्रभु ने इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। जिसपर फैसला आने के बाद सीएम शिंदे का भविष्य तय होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील प्रभु ने याचिका दाखिल करते हुए कहा, 'सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद भी अभी तक स्पीकर ने एकनाथ शिंदे और उनके साथ पार्टी से बगावत करने वाले विधायकों की अयोग्यता को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है।'

Eknath Shinde

सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका में ठाकरे गुट के नेता सुनील प्रभु ने बताया कि एकनाथ शिंदे और उनके सहयोगी विधायकों की अयोग्यता का मामला अभी तक स्पीकर के पास लंबित पड़ा हुआ है, जिसपर उन्होंने अभी तक फैसला नहीं सुनाया। बता दें कि बीते साल, 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना में बगावत हुई थी। इसके बाद शिवसेना (शिंदे गुट) ने बीजेपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाई थी। इसके खिलाफ उद्धव ठाकरे गुट सुप्रीम कोर्ट में गया था।

उद्धव ठाकरे गुट ने एकनाथ शिंदे और उनके साथ 15 विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग उठाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने इसी साल मई महीन में उद्धव गुट की याचिका पर फैसला सुनाते हुए महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष को निर्देश दिए था कि वह 16 विधायकों की अपात्रता पर जल्द फैसला सुनाए। यह फैसला आए करीब दो महीने बीत चुके हैं। जिन विधायकों पर अपात्रता की तलवार लटक रही है, उनमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का भी नाम है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विधानसभा अध्यक्ष को 11 अगस्त तक इस पर अपना फैसला सुनाना है। इस दौरान कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि पार्टी में बंटवारा अयोग्यता कार्रवाई से बचने का आधार नहीं हो सकती। तो वहीं, महाराष्ट्री की राजनीति में चर्चा है कि अगर शिंदे सहित 16 विधायकों अपात्र घोषित होते है तो ऐसी स्थिति में अजित पवार या फडणवीस में कोई एक मुख्ममंत्री बन सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+