लड़की बहन योजना से एकनाथ शिंदे ने खूब लूटी वाहवाही, अब सच आएगा सामने, ढाई लाख लाभर्थियों की होगी जांच
Ladki bahin yojana: महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन को मिली जीत में पिछली महायुति सरकार की 'लड़की बहन योजना" का अहम रोल रहा। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महायुति सरकार द्वारा शुरू की गई "लड़की बहन योजना" की चुनाव और परिणाम आने के बाद जमकर तारीफ हुई। इतना ही नहीं एकनाथ शिंदे ने योजना की सफलता का जमकर क्रेडिट भी लिया लेकिन ये योजना अब जांच के घेरे में आ चुकी है।
दरअसल, पिछली एकनाथ शिंदे सरकार द्वारा शुरू की गई लड़की बहन योजना में कुछ कमियां पाई गई हैं। जिसके चलते इस योजना की करीब ढाई लाख लाभार्थियों के आवेदनों की जांच का आदेश जारी कर दिया गया है। नई सरकार के गठन के बाद लड़की बहन योजना के आवेदनों की जांच होगी।

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसान नई सरकार के गठन के बाद लड़की बहन आवेदनों में से 1% की दोबारा जांच की जाएगी। महिला एवं बाल विकास (WUCD) विभाग की वरिष्ठ अधिकारी ने खुलासा किया कि लड़की बहन योजना की 2.5 करोड़ लाभार्थियों के आवेदनों की जांच की जाएगी और विसंगतियों को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा आवेदनों के व्यापक रेन्डम ऑडिट करने की योजना है।
आवेदनों की गहन जांच
अधिकारी ने बताया पहले हम 1 प्रतिशत आवेदनों की रेन्डम जांच कर शुरूआत करेंगे, इसके बाद चरणों में सेंपल जांच की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि लड़की बहन योजना की गहन जांच की आवश्यकता थी और फाइंनेंस और महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी आवेदनों की विस्तृत जांच का प्रस्ताव दिया है।
किन मानकों पर होगी जांच
सत्यापन प्रक्रिया में परिवार की वार्षिक आय, भूमि स्वामित्व, आयकर प्रमाणपत्र और वाहन स्वामित्व रिकॉर्ड सहित विभिन्न मानदंडों की जांच की जाएगी, ताकि अयोग्य दावों को रोका जा सके। इस जांच का उद्देश्य धोखाधड़ी को रोकना है। राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं और बढ़े हुए भुगतानों के लिए एक विशेष अनुपूरक बजट तैयार किया है।
क्या बढ़ाई जाएगी लड़की बहन योजना की धनराशि?
गौरतलब है कि महराष्ट्र चुनाव में महायुति सरकार ने लड़की बहन योजना की धनराशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये करने का ऐलान किया था। वहीं अब सरकार के गठन के बाद उम्मीद है कि सरकार जल्द ही लड़की बहन योजना में दी जाने वाली मौजूदा 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,100 रुपये कर सकती है।
दिसंबर में जारी की जाएगी छठीं किस्त
बता दें जुलाई से अब तक लाभार्थियों को पांच किस्तें वितरित की जा चुकी इस योजना की छठी किस्त दिसंबर में जारी की जाएगी, जो ऑडिट पूरा होने पर निर्भर करेगी।












Click it and Unblock the Notifications