तीर-धनुष निशान पर चुनाव आयोग के फैसले पर संजय राउत ने उठाए सवाल, बोले- जनता हमारे साथ है

एकनाथ शिंदे गुट को मिला शिवसेना का तीर-धनुष, संजय राउत बोले- जनता हमारे साथ है, हम नए निशान के साथ जनता की अदालत में जाएंगे

 Sanjay Raut do on snatching the bow and arrow

महाराष्‍ट्र में उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा है। इसकी वजह ये है कि चुनाव आयोग ने आज अहम फैसला सुनाते हुए तीर-धनुष का निशान एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना को आवंटित कर दिया है। पिछली महाराष्‍ट्र सरकार से बगावत कर एकनाथ शिंदे ने ना केवल सत्‍ता पर काबिज हुए बल्कि आज शिवसेना के चुनाव निशान तीर- धनुष भी अपनी शिवसेना के नाम करवाने में सफल हो चुके हैं। चुनाव आयोग के इस फैसले से उद्धव ठाकरे और उनकी शिवसेना को बड़ झटका लगा है। चुनाव आयोग के इस फैसले पर अब शिवसेना सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते है उन्‍होंने और ठाकरे गुट की शिवसेना के अन्‍य नेताओं ने क्‍या कहा ?

संजय राउत ने कहा जनता हमारे साथ है

संजय राउत ने कहा जनता हमारे साथ है

चुनाव आयोग के आदेश पर कि पार्टी का नाम "शिवसेना" और प्रतीक "धनुष और तीर" शिंदे गुट द्वारा बनाए रखा जाए इस पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय राउत ने कहा हमें चिंता करने की जरूरत नहीं है। जनता हमारे साथ है। हम एक नए प्रतीक के साथ जाएंगे और इस शिवसेना को एक बार फिर जनता की अदालत में उठाएंगे।

उद्धव ठाकरे ने जानें क्‍या कहा ?

उद्धव ठाकरे ने जानें क्‍या कहा ?

वहीं उद्धव ठाकरे ने कहा मैंने कहा था कि चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले फैसला नहीं देना चाहिए। यदि विधायकों और सांसदों की संख्या के आधार पर पार्टी का अस्तित्व तय किया जाता है, तो कोई भी पूंजीपति विधायक, सांसद खरीद सकता है और मुख्यमंत्री बन सकता है

आदेश वही है जिसका हमें अंदेशा था

आदेश वही है जिसका हमें अंदेशा था

वहीं उद्धव ठाकरे गुट के नेता आनंद दुबे ने कहा आदेश वही है जिसका हमें अंदेशा था। हम कहते रहे हैं कि हमें चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं है। जब मामला सुप्रीम कोर्ट के विचाराधीन है और कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है, तो चुनाव आयोग द्वारा यह जल्दबाजी दिखाती है कि यह केंद्र सरकार के तहत भाजपा एजेंट के रूप में काम करता है। हम इसकी निंदा करते हैं।

एकनाथ शिंदे ने तीर-धनुष का निशान मिलने पर क्‍या कहा ?

एकनाथ शिंदे ने तीर-धनुष का निशान मिलने पर क्‍या कहा ?

चुनाव आयोग द्वारा दिए गए फैसले पर महाराष्‍ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा यह हमारे कार्यकर्ताओं, सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों और लाखों शिवसैनिकों की बालासाहेब और आनंद दीघे की विचारधाराओं की जीत है। यह लोकतंत्र की जीत है।"

देवेंद्र फडणवीस ने शिंदे ने बोली ये बात

देवेंद्र फडणवीस ने शिंदे ने बोली ये बात

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शिंदे गुट को बधाई देते हुए कहा - बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी बताया। "बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा पर चलने वाली शिवसेना सीएम शिंदे की शिवसेना मूल शिवसेना बन गई है। उन्हें मेरा नमस्कार। हम पहले दिन से ही आश्वस्त थे क्योंकि यदि आप विभिन्न दलों पर चुनाव आयोग के पहले के आदेशों को देखें, तो वे एक जैसे फैसले थे"।

Recommended Video

    Shiv Sena का नाम और पार्टी सिंबल Shinde गुट के नाम, Uddhav गुट ने जताई नाराजगी | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+