महाराष्ट्र: सीएम शिंदे की अपील, 22 जनवरी को दिवाली मनाएं, सभी इमारतों को जगमग करने के निर्देश
अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। 22 जनवरी को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा, जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लोगों से अपील की है कि वह इस मौके पर दीवाली की तरह जश्न मनाए्ं, घरों में दिए जलाएं, पूरे घर को जगमग करें। मुख्यमंत्री ने बीएमसी को भी निर्देश दिया है कि वह इस मौके पर सभी बिल्डिगों को जगमग करें।
बता दें कि 22 जनवरी को रामलला अयोध्या में भव्यमंदिर में विराजेंगे। प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियों का दौर तेजी से चल ररहा है। यह पल पूरी दुनिया के लिए खास रहने वाला है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले 15 जनवरी से धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत हो जाएगी। दरअसल 15 जनवरी से मकर संक्रांति के मौके पर खरमास खत्म हो रहा है। ऐसे में शुभ दिन की शुरुआत के साथ ही 16 जनवरी से रामलला के विग्रह के अधिवास का अनुष्ठान भी शुरू हो जाएगा।

अयोध्या में जिस तरह से भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, उसकी वजह से अयोध्या धार्मिक पर्यटन के केंद्र के रूप में सामने आ रहा है। यहां पर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बेहतर रेल कनेक्टिविटी के साथ पांच सितारा, तीन सितारा होटल भी आ रहे हैं। प्रशासन के पास यहां कई पांच सितारा और तीन सितारा होटल बनाने को लेकर आवेदन प्राप्त हुए हुए हैं।
अयोध्या में जितने भी 100 वर्ष से पुराने मंदिर हैं उनका पुनरुद्धार किया जा रहा है। पहले चरण में 37 मंदिरों का कायाकल्प किया जएग। यहां पुराणों में उल्लिखित 30 कुंडों को भी विकसित किया जा रहा है। यहां 4400 करोड़ रुपए की लागत से 147 किलोमीटर लंबा राम वन गमन पथ बनाया जा रहा है। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग का भी तेजी से विकास किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications