महाराष्‍ट्र चुनाव की तारीख के ऐलान के चंद मिनट पहले सीएम शिंदे ने सरकारी कर्मचारियों के लिए किया ये बड़ा ऐलान

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान निर्वाचन आयोग ने आज कर दिया है। महाराष्‍ट्र की 288 सीटों पर 20 नवंबर को एक साथ मतदान होगा और 23 नवंबर को वोटों की गिनती के बार चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।

चुनाव की तारीख के ऐलान और चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आखिरी मास्‍टर स्‍ट्रोक चलते हुए बड़ा ऐलान कर दिया है। एकनाथ शिंदे ने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने का ऐलान कर दिया है।

eknath shinde

बता दें महाराष्‍ट्र चुनाव की तारीख की घोषणा से पहले मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे पिछले दो सप्‍ताह से वोटरों को साधने के लिए एक के बाद एक ऐलान किया। वहीं आज जब चुनाव आयोग महाराष्‍ट्र चुनाव की तारीखों का ऐलान साढ़े तीन बजे करने वाला था उसके पहले महत्‍वपूर्ण कदम उठाते हुए सीएम शिंदे ने दिवाली बोनस देने का ऐलान कर सरकारी कर्मचारियों को खुश कर दिया है।

ये दिवाली बोनस शिंदे सरकार ने निचले स्‍तर के सरकारी कर्मचारियों को देने का ऐलान किया है। केवल सरकारी कर्मचारियों ही नहीं बल्कि बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) के कर्मचारियों के लिए भी बोनस का ऐलान किया है। बीएमसी के कर्मचारियों को 29 हजार रुपये बोनस देने की घोषणा की है। जो पिछले साल की तुलना में तीन हजार रुपये अधिक है। इसके अलावा किंडरगार्टन टीचर्स और राज्‍य की आशा वर्कर्स को भी बोनस मिलेगा। किंडरगार्टन शिक्षकों और आशा वर्कर्स को भी दिवाली बोनस दिया जाएगा।

गौरतलब है कि नगर मजदूर संघ ने बीएमसी कर्मचारियों के लिए 40,000 रुपये दिवाली बोनस की मांग की थी, वहीं महाराष्ट्र मुख्य मंत्रालय ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) कर्मचारियों के लिए 29,000 रुपये के बोनस की घोषणा की।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले निचले स्तर के सरकारी कर्मचारियों और बीएमसी कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस की घोषणा करके जता दिया है वो महायुति सरकार के शुभचिंतक हैं।

एक दिन पहले टोल फ्री किया माफ

बता दें इससे दिवाली बोनस से पहले सोमवार को शिंदे सरकार ने राज्य की राजधानी मुंबई में स्थित सभी पांच टोल बूथों पर हल्के मोटर वाहनों के लिए कुल टोल माफी की घोषणा थी। जिसके बाद यात्री पांच बूथों - एलबीएस रोड-मुलुंड, दहिसर, ऐरोली क्रीक ब्रिज, ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे-मुलुंड और वाशी पर बिना कोई टोल चुकाए यात्रा कर सकेंगे।

महायुति की महाअघाड़ी से होगी टक्‍कर

बता दें महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में इस बार सत्‍तारूढ़ महायुति गठबंधन (भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना, अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)) का महाविकास अघाड़ी गठबंधन (कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT,शरद पवार की एनसीपी (sp) के बीच कांटे की टक्‍कर देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं महाराष्‍ट्र की वीआईपी सीटों पर कब होगा चुनाव?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+