महाविकास अघाड़ी में खुलकर सामने आई तकरार, सीट बंटवारे पर फंसा पेंच, उद्धव की दो टूक

Rift in Mahavikas Aghadi: महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है, लेकिन महाविकास अघाड़ी में अभी भी सीटों को लेकर घमासान चल रहा है। महाविकास अघाड़ी के भीतर की फूट खुलकर सामने आ रही है। शिवसेना (यूबीटी) ने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के साथ चर्चा करने से ही इनकार कर दिया है। शिवसेना के इस रुख के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस इंचार्ज रमेश चेनिथला आज उद्धव ठाकरे से उनके घर पर मुलाकात कर सकते हैं।

चेनिथला ने कहा कि अगले कुछ दिनों में हम सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला फाइनल कर लेंगे, इसमे कोई दिक्कत नहीं है। मैं खुद उद्धव ठाकरे से मिलूंगा। बता दें कि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) के बीच शुक्रवार को सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक में कांग्रेस शामिल नहीं हुई थी।

udhav thackeray

उद्धव की दो टूक

गठबंधन को लेकर उद्धव ठाकरे ने कहा कि जब गठबंधन में कई सारे दल होते हैं तो हर किसी को अधिक सीटें चाहिए होती हैं। लेकिन किसी को इतना भी नहीं खीचना चाहिए कि चीजें टूट जाएं।

पटोले के खिलाफ शिवसेना ने खोला मोर्चा

शीर्ष सूत्रों की मानें तो शिवसेना ने राहुल गांधी को स्पष्ट तौर पर संदेश दे दिया है कि अगर नाना पटोले सीटों के बंटवारे पर चर्चा करेंगे तो बात नहीं हो पाएगी। एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पटोल का रुख ठीक नहीं है।

गठबंधन में सिर्फ कांग्रेस ही नहीं है और पटोले सारे फैसले नहीं ले सकते हैं, उन्हें लगता है कि वह सबसे बड़े नेता हैं। गठबंधन धर्म का हर किसी को पालन करना चाहिए। हमें कांग्रेस से कोई दिक्कत नहीं है।

विदर्भ को लेकर फंसा पेंच

सूत्रों की मानें तो विदर्भ में सीटों को लेकर कांग्रेस और शिवसेना के बीच टकराव देखने को मिल रहा है। कुछ सीटों पर दोनों ही दल दावा कर रहे हैं। एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि जब सीटों के बंटवारे पर चर्चा होती है तो हर तरफ मतभेद नजर आते हैं।

लेकिन दिक्कत ये नहीं है, हमने कांग्रेस के आला कमान से नाना पटोले को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। महाविकास अघाड़ी का कहना है कि उसने तकरीबन 80 फीसदी सीटों पर आम सहमति बना ली है। सिर्फ विदर्भ को लेकर चर्चा हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+