महाराष्ट्र: मशहूर ज्वैलर्स के 13 ठिकानों पर ED की छापमारी, 1.11 करोड़ रुपए की नकदी जब्त

Maharashtra News: महाराष्ट्र के अंदर ऋण धोखाधड़ी की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जलगांव, नासिक और ठाणे के 13 परिसरों में मशहूर ज्वैलर्स के ठिकानों पर छापेमारी की।

ईडी ने जानकारी देते हुए बताया कि राजमल लखीचंद ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड, आर एल गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड और मनराज ज्वैलर्स प्राइवेट से जुड़े लोन धोखाधड़ी की मनी लॉन्ड्रिंग जांच में तलाशी अभियान चलाया गया।

ED raids Jewelers

ईडी ने गुरुवार (17 अगस्त) को पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत सर्च ऑपरेशन चलाया। नासिक और ठाणे में मेसर्स राजमल लखीचंद ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स आरएल गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स मनराज ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड और उनके प्रमोटर ईश्वरलाल शंकरलाल जैन लालवानी, मनीष ईश्वरलाल जैन लालवानी, पुष्पा देवी और नीतिका मनीष जैन द्वारा की गई ऋण धोखाधड़ी की मनी लॉन्ड्रिंग जांच चल रही है।

तलाशी अभियान के दौरान ईडी को विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, 24.7 करोड़ रुपए मूल्य के 39.33 किलोग्राम सोने और हीरे के आभूषण और 1.11 करोड़ रुपये की नकद राशि मिली, जिसके जब्त कर लिया गया है।

बता दें कि राजमल लखीचंद ज्वैलर्स जलगांव शहर के मशहूर है। जलगांव और नासिक की कुल छह कंपनियों पर छापेमारी की गई। गुरुवार सुबह चार बजे तक इन सभी जगहों पर जांच चल रही थी। इसके अलावा मेसर्स आरएल गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स मनराज ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

60 लोगों की टीम ने कसा शिकंजा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 60 सदस्यीय टीम ने पूरा जांच को अंजाम दिया। जांच के दौरान किसी को भी अंदर या फिर बाहर निकलने की इजाजत नहीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+