Earthquake in Maharashtra: हिंगोली में भूकंप के झटके, जानिए कितनी थी तीव्रता
Earthquake in Maharashtra: महाराष्ट्र के हिंगोली शहर में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 दर्ज की गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप के झटके सुबह 7.14 बजे महसूस किए गए हैं। भूकंप की गहराई धरती से 10 किलोमीटर नीचे थी।
अच्छी बात यह है कि भूकंप के झटकों से किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। एनसीएस का कहना है कि प्रशासन स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए है। बता दें कि भूकंप आने की मुख्य वजह धरती के नीचे टैक्टॉनिक प्लेट्स का आपस में टकराना है।

गौर करने वाली बात है कि दो दिन पहले उत्तराखंड के चमोली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रविवार की रात जोशीमठ के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 दर्ज की गई थी। अच्छी बात है कि इस भूकंप से किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications