महाराष्ट्र: शिवाजी पार्क में नहीं होगी दशहरा रैली, सीएम एकनाथ शिंदे ने बताया कारण, जानें फिर कहां होगी

Eknath Shinde: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को दशहरा रैली को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) दशहरा रैली शिवाजी पार्क के बजाय क्रॉस मैदान में आयोजित करेगी।

सीएम एकनाथ शिंदे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस साल दशहरा रैली क्रॉस मैदान और आजाद मैदान में होगी, क्योंकि बीकेसी में एमएमआरडीए मैदान बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए दिया गया है।

शिवाजी पार्क में नहीं होगी दशहरा रैली: CM एकनाथ शिंदे

पिछले साल 2022 में शिव सेना (शिंदे समूह) और शिव सेना (यूबीटी) के बीच शिवाजी पार्क में दशहरा रैली के आयोजन को लेकर ठन गई थी। पार्टी 1966 से इस जगह पर रैली आयोजित करती आ रही है, जो उन दोनों के लिए इस स्थान के महत्व को दर्शाता है।

हालांकि, बॉम्बे हाई कोर्ट ने शिवसेना के पक्ष में फैसला सुनाया था और उद्धव ठाकरे गुट को शिवाजी पार्क में दशहरा रैली आयोजित करने की अनुमति दी थी। ऐसा तब हुआ जब बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने स्थानीय पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर दो गुटों को रैली आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। जिसमें कहा गया था कि इस घटना से क्षेत्र में कानून और व्यवस्था की समस्या पैदा हो सकती है।

वहीं, पिछले साल 2022 में एकनाथ शिंदे ने महा विकास अघाड़ी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। जिसके बाद शिवसेना दो भागों में बंट गया। शिवसेना शिंदे गुट और शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट। शिवसेना यूबीटी ने अपना बहुमत खो दिया था। फ्लोर टेस्ट से पहले ही शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली नई सरकार ने 164-99 के अंतर से फ्लोर टेस्ट जीता। एकनाथ शिंदे के पक्ष में 164 वोट पड़े, जबकि नवगठित भाजपा-शिंदे खेमे के गठबंधन के खिलाफ 99 वोट पड़े।

यह भी पढ़ें- Indore में लगा अब तक का सबसे बड़ा स्वास्थ्य शिविर, महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने की सराहना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+