Indore में लगा अब तक का सबसे बड़ा स्वास्थ्य शिविर, महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने की सराहना

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर स्वच्छता के बाद अब स्वास्थ्य में भी नंबर वन बनने की तैयारी में जुटी हुई है। इसी के मद्देनजर शहर में सबसे बड़ा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। कनकेश्वरी देवी गरबा ग्राउंड में आयोजित किए गए इस स्वास्थ्य शिविर में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए। साथ ही स्वास्थ्य शिविर में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय समेत तमाम जनप्रतिनिधि नजर आ रहे थे।

स्वास्थ्य शिविर में 700 से अधिक डॉक्टर और 3 हजार से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी, जहां इन सभी लोगों ने शिविर में आए लोगों का इलाज किया। शिविर में लोगों का निशुल्क इलाज किया गया है।

Indore

कुछ ऐसा रहा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

कनकेश्वरी देवी गरबा ग्राउंड में आयोजित किया गया स्वास्थ्य शिविर इंदौर में अब तक का सबसे बड़ा स्वास्थ्य शिविर था, जहां स्वास्थ्य शिविर में विधानसभा दो और विधानसभा तीन के लोगों का इलाज किया गया। स्वास्थ्य शिविर में गंभीर बीमारियों के इलाज की व्यवस्था भी की गई थी। स्वास्थ्य शिविर के लिए बड़ा डोम लगाया गया था, जिसमें अलग-अलग कैंप आयोजित किए गए थे। स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वास्थ्य शिविर की जमकर सराहना की, साथी ही उन्होंने स्वास्थ्य शिविर को बेहद जरूरी बताया।

फडणवीस ने कही ये बात

स्वास्थ्य शिविर में शामिल होने आए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, मुझे ऐसा लगता है कि इंदौर शहर के लोग यहां के नेता एक मॉडल तैयार करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा की, इस तरह के स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में विजयवर्गीय मुझे जितनी भी बार बुलाएंगे, कितनी भी व्यस्तता हो, मैं जरूर आऊंगा। कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर स्वच्छता के बाद अब स्वास्थ्य में भी नंबर वन बनने की तैयारी में जुटी हुई है। इसी के मद्देनजर शहर में सबसे बड़ा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। कनकेश्वरी देवी गरबा ग्राउंड में आयोजित किए गए इस स्वास्थ्य शिविर में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए।

ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023 के लिए चुनाव तारीख का ऐलान, BJP-कांग्रेस और AAP ने संभाला मैदान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+