नवाब मलिक के खिलाफ समीर वानखेड़े के पिता ने ठोका 1.25 करोड़ रुपए का मानहानि का केस
मुंबई, 07 नवंबर। क्रूज ड्रग्स मामले में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से ही केस में नए-नए दावे सामने आ रहे हैं। एनसीपी नेता और मंत्री नवाब मलिक ने एनसीबी ऑफिसर समीर वानखेड़े समेत कई लोगों पर उगाही का आरोप लगाया। अब समीर वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े ने नवाब मलिक के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है। ज्ञानदेव ने मलिक के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है।
Recommended Video

गौरतलब है कि नवाब मलिक लगातार समीर वानखेड़े पर कई संगीन आरोप लगा रहे हैं। रविवार को अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नवाब मलिक ने दावा किया कि आर्यन खान को किडनैप किया गया और फिरौती मांगी गई। इस काम में समीर वानखेड़े और मोहित कंबोज की मिलीभगत थी। इस बीच समीर वानखेड़े को भी क्रूड ड्रग्स मामले की जांच से हटा दिया गया है और उनके खिलाफ जांच भी शुरू हो गई है। ज्ञानदेव वानखेड़े लगातार अपने बेटे को ईमानदार ऑफिसर बताते आए हैं, नवाब मलिक के आरोपों के बाद उन्होंने एनसीपी नेता पर केस दर्ज कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Sameer Wankhede की बहन भाई दूज पर बोलीं- नवाब मलिक ने एक सच्चे हिंदुस्तानी की अखंडता को छेड़ा है
ज्ञानदेव वानखेड़े ने बॉम्बे हाईकोर्ट में महाराष्ट्र के मंत्री और NCP नेता नवाब मलिक के खिलाफ 1.25 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। ज्ञानदेव ने अपनी याचिका में कहा है कि मलिक के आरोपों से उनका चरित्र और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। पिछले सप्ताब समीर वानखेड़े की बहन यास्मीन वानखेड़े ने भी एनसीपी नेता नवाब मलिक पर सियासी बदला लेने का आरोप लगाया था। यास्मीन ने कहा था कि नवाब मलिक मेरे परिवार को बदनाम करने में लगे हुए हैं, उन्होंने मेरे सोशल मीडिया हैंडल्स को भी स्टॉक करना शुरू कर दिया हैं। वह गैरकानूनी तरीके से फोटो हासिल करने की हद तक पहुंच गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications