Finger Found In Ice Cream: आइसक्रीम में किसकी थी कटी हुई उंगली? DNA रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Finger Found in Ice Cream: हाल ही में आइसक्रीम के अंदर इंसान की कटी हुई उंगली मिलने से तहलका मच गया था। घटना 13 जून की थी, जब मुंबई के मलाड इलाके में एक डॉक्टर ने ऑनलाइन आइसक्रीम कोन ऑर्डर किया और उसमें उसको कटी हुई उंगुली मिली थी।
अब आइसक्रीम में मिली उंगली को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। आइसक्रीम कोन में मिली कटी हुई इंसानी उंगली के मामले में गुरुवार को डीएनए रिपोर्ट से पता चला कि यह पुणे की फॉर्च्यून कंपनी में असिटेंट ऑपरेटर मैनेजर ओमकार पोटे की थी।

11 मई 2024 को हुई घटना
जानकारी के मुताबिक 11 मई 2024 को आइसक्रीम पैक करते समय ओमकार पोटे के दाहिने हाथ की बीच वाली उंगली कट गई थी। आइसक्रीम कोन पर मेकिंग की तारीख भी उसी दिन की थी। इस खुलासे के बाद मुंबई पुलिस ने फॉर्च्यून कंपनी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया।
13 जून को आइसक्रीम में मिली थी उंगली
बता दें कि 13 जून को मलाड निवासी 26 वर्षीय डॉक्टर ओरलेम ब्रैंडन सेराओ ने अपनी बहन के ऑनलाइन ऑर्डर की गई बटरस्कॉच आइसक्रीम का आधा हिस्सा खाया, तभी उसे अपनी जीभ पर कुछ गड़बड़ महसूस हुई। जब उसने ध्यान से देखा तो उसमें एक मानव उंगली मिली।
फोरेंसिक जांच के लिए भेजा था
उन्होंने आइसक्रीम कंपनी के इंस्टाग्राम पेज पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन जब कंपनी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो सेराओ ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच में कहा कि आइसक्रीम में इंसान की उंगली थी और इसे फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया।
बता दें कि मामले में शिकायतकर्ता, एमबीबीएस डिग्री होल्डर 26 वर्षीय डॉक्टर, जो मलाड पश्चिम में रहते हैं, उन्होंने यम्मो कंपनी की बटरस्कॉच आइसक्रीम कोन का ऑर्डर दिया था। दोपहर के भोजन के बाद आइसक्रीम खाते समय उसे आइसक्रीम में आधा इंच लंबा मांस का टुकड़ा मिला था।












Click it and Unblock the Notifications