'नहीं पता था आदिपुरुष फिल्म में एकनाथ शिंदे भी हैं', यूजर के ट्वीट के बाद ठाणे पुलिस ने मांगा नंबर

Adipurush: एक्टर प्रभास की फिल्म आदिपुरुष शुक्रवार 16 मई को देशभर के सभी सिनेमा घरों में रिलीज हो गई। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में अच्छा खासा क्रेज बना हुआ था। फिल्म के रिलीज होने के बाद ट्विटर पर एक यूजर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर ट्वीट कर दी।

ट्वीट के वायरल होने के बाद ट्विटर यूजर चर्चाओं में आ गया और ठाणे पुलिस ने उससे उसका नंबर मांग लिया। दरअसल, अभय नामक के एक ट्विटर यूजर ने आदिपुरुष फिल्म में हनुमान जी के किरदार की तस्वीर के साथ-साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तस्वीर साथ में ट्वीट कर दी।

Eknath Shinde

तस्वीर ट्वीट करते हुए ट्विटर यूजर अभय ने कैप्शन में लिखा, 'मुझे यह नहीं पता था कि आदिपुरुष में एकनाथ शिंदे भी हैं।' इस दौरान अभय ने फिल्म आदिपुरुष से जुड़े हैशटैग्स को टैग करते हुए एकनाथ शिंदे के अकाउंट को भी टैग कर दिया। ट्वीट के वायरल होते ही ठाणे सिटी पुलिस हरकत में आ गई।

ठाणे सिटी पुलिस ने ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए ट्विटर यूजर अभय से उसका कॉन्टैक्ट नंबर मांग लिया। ठाणे पुलिस ने लिखा, 'कृपया अपना नंबर शेयर करें।' ठाणे पुलिस द्वारा नंबर मांगे जाने पर अभय पूछा कि क्यो सर, आखिर मामला क्या है?

हिंदुस्तान की खबर के मुताबिक, ठाणे पुलिस ने एक अन्य ट्वीट में अभय को अपना नंबर देते हुए कॉल करने के लिए कहा। बता दें कि ट्विटर यूजर अभय का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेज से वायरल हो गया। इस ट्वीट पर 1.7 M से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा 1746 से अधिक रिट्वीट हो चुके हैं।

वहीं, 11.4K लाइक मिल चुके है। साथ ही, इस ट्वीट को कोट करते हुए यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की है। आपको बता दें कि आदिपुरुष फिल्म में हनुमान जी की भूमिका अभिनेता देवदत्त नाग ने निभाई है। वहीं, इस फिल्म में कृति सेनन ने सीता मां की तो वहीं, प्रभास श्रीराम की भूमिका में नजर आए।

आदिपुरुष फिल्म ने पहले दिन शानदार कमाई की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास और कृति सेनन की इस फिल्म ने सिर्फ भारत में 120 से 140 करोड़ तक की कमाई कर ली है। बिना किसी छुट्टी के इसे फिल्म के लिए अच्छा आंकड़ा माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+