देवेंद्र फडणवीस की पत्नी Amruta Fadnavis को मिली Y + security, ट्रैफिक क्लीयरेंस के लिए भी मिला वाहन
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Devendra Fadnavis की पत्नी Amruta Fadnavis को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। राज्य के गृह विभाग के खुफिया विभाग ने खतरे के मद्देनजर उनको वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है। बता दें, अमृता फडणवीस के पास पहले एक्स श्रेणी की सुरक्षा थी। वहीं, अब उनके लिए ट्रैफिक क्लीयरेंस वाहन भी आवंटित किया गया है।

अमृता फडणवीस को लगातार मिल रही थींं धमकियां
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को सोशल मीडिया पर लगातार धमकियां मिल रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमृता फडणवीस के खिलाफ पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर अभद्र और अश्लील टिप्पणी की जा चुकी है। खतरे को देखते हुए अब अमृता की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके पास एक्स श्रेणी की सुरक्षा थी। अमृता को अब वाई प्लस (y+) क्षेणी की सिक्योरिटी प्रदान की गई है। अमृता के साथ अब 24 घंटे सशस्त्र सिपाही तैनात रहेंगे। एस्कॉर्ट कैटेगरी के साथ वाई प्लस कैटेगरी की सिक्योरिटी में एक एस्कॉर्ट वाहन 24 घंटे पांच पुलिसकर्मी की सुरक्षा के साथ मौजूद रहता है।
ट्रैफिक क्लीयरेंस व्हीकल भी चलेगा साथ
बता दें, अमृता के लिए अब ट्रैफिक क्लीयरेंस वाहन भी आवंटित किया गया है। अब जब भी वह अपनी कार के साथ बाहर निकलेंगी तो उनके साथ ट्रैफिक क्लीयरेंस वाहन भी साथ चलेगा। ये वाहन रोड पर ट्रैफिक क्लियर करता रहेगा।
अमृता ने सुरक्षा बढ़ाने को लेकर नहीं किया आवेदन : देवेंद्र फडणवीस
अमृता को वाई श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अमृता फडणवीस ने सुरक्षा बढ़ाने को लेकर किसी भी तरह का आवेदन गृह मंत्रालय ऑफिस में नहीं दिया था। खतरे की आशंका के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था देखने वाली कमेटी ने सुरक्षा दी है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक क्लीयरेंस वाहन के लिए भी आवेदन नहीं किया गया है। अमृता ने भी पुलिस को बताया है कि उसे ट्रैफिक क्लीयरेंस वाहन की आवश्यकता नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications