सीएम पद की शपथ से पहले देवेंद्र फडणवीस की मां ने माथे पर लगाया तिलक, बेटे ने पैर छूकर लिया आर्शीवाद

Maharashtra CM Devendra Fadnavis: देवेंद्र फडणवीस आज मुंबई के आजाद मैदान में मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। शपथ ग्रहण समारोह स्‍थल पर जाने से पहले देवेंद्र फडणवीस ने अपनी मां और पिता के पैर छू कर आर्शीवाद लिया। इस खूबसूरत पल की तस्‍वीर सामने आई है जिसमें देवेंद्र फडणवीस को उनकी मां माथे पर तिलक लगाकर सीएम पद की शपथ लेने के लिए विदा करती हुई नजर आ रही है।

बता दें देवेंद्र फडणवीस के नाम में उनकी मां सरिता का नाम भी है। महाराष्‍ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समाराेह में देवेंद्र फडणवीस का पूरा नाम देवेंद्र सरिता गंगाधर राव फडणवीस लिखा है। सरिता फडणवीस देवेंद्र की मां हैं और गंगाधर फडणवीस देवेंद्र के पिता का नाम है।

Devendra Fadnavis

महाराष्‍ट्र की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित किया गया है। जहां पर 53 वर्षीय देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। देवेंद्र फडणवीस ने अपना पूरा नाम देवेंद्र सरिता गंगाधर राव फडणवीस बोलकर लिया। फडणवीस ने अपन पूरी शपथ मराठी भाषा में ली।

इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और एनडीए शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री और एनडीए नेता मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण समारोह की शुरूआत राष्‍ट्र गान से हुआ और इसके बाद महाराष्‍ट्र का राज्‍य गीत भी गाया गया। इस दौरान महायुति में शामिल भाजपा, शिवसेना और एनसपी के नेता बेहद प्रसन्‍न नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+