देवेंद्र फडणवीस आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, शिंदे-अजित बनेंगे डिप्टी सीएम, आजाद मैदान में कार्यक्रम
Devendra Fadnavis Chief Minister: मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पिछले 12 दिनों से महाराष्ट्र में चल रहा सस्पेंस अब खत्म हो चुका है। विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री चुन लिया गया है। देवेंद्र फडणवीस आज (05 दिसंबर) को सीएम पद की शपथ लेंगे। बता दें, फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के सीएम बनेंगे।
Recommended Video
देवेंद्र फडणवीस का शपथ ग्रहण समारोह देश की आजादी का गवाह रहे आजाद मैदान में होगा। यह शपथ ग्रहण समारोह आज शाम पांच बजे होगा और देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ले सकते है। इसके अलावा भी कई और मंत्री भी पद और गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए बीजेपी ने बड़े पैमाने पर तैयारी है। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित होंगे। साथ ही, देश की कई सारी नामचीन हस्तियां भी इस कार्यक्रम में शामिल होगी। इतना ही नहीं, तीनों दलों के करीब 40 हजार कार्यकर्ता-पदाधिकारी भी शामिल होंगे।
वहीं, साधु संत सहित 2,000 अति विशिष्ट व्यक्ति शामिल होंगे। आजाद मैदान में हो रहे इस शपथ ग्रहण समारोह के लिए मुंबई में हाई सिक्योरिटी है। मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर सत्य नारायण चौधरी ने बताया कि 5 एडिशनल कमिश्नर, 15 डीसीपी और 700 से ज्यादा अधिकारियों के अलावा 3 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
1992 में हुई थी देवेंद्र फडणवीस राजनीतिक करियर की शुरूआत
देवेंद्र फडणवीस के राजनीतिक करियर की शुरूआत 1992 में हुई थी। फडणवीस सबसे पहले नागपुर नगर निगम में पार्षद चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने यहां लगातार दो कार्यकाल पूरे किए। कम उम्र में पार्षद चुने जाने वाले फडणवीस लगातार छह बार महाराष्ट्र विधानसभा (एमएलए) के सदस्य चुने जा चुके हैं। फडणवीस पिछले 47 वर्षों में एक पूर्ण कार्यकाल पूरा करने वाले महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री का रिकार्ड भी बना चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications