'मोहब्बत की दुकान में उधार का प्रेम है, जिसे...', देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर कुछ यूं बोला हमला

Devendra Fadnavis: भाजपा नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने वाशिम जिले के पोहरादेवी पहुंचे और ओपीसी यात्रा समारोह में शामिल हुए। इस दौरान देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस और राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, 'मोहब्बत की दुनाक में उधार का प्रेम है, जिसे कोई लेने वाला नहीं है।'

देवेंद्र फडणवीस ने सवाल करते हुए कहा कि कांग्रेस अगर 'जितनी आबादी, उतनी भागीदारी' के सिद्धांत में विश्वास करती है तो उसके शासनकाल में एक ही परिवार से 'इतने सारे' प्रधानमंत्री क्यों बने?। इस दौरान बोलते हुए फजणवीस ने कहा कि बीजेपी शासन के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग को राजनीतिक सत्ता और कल्याण लाभों में पर्याप्त हिस्सेदारी मिल रही है।

Devendra Fadnavis

वहीं, कांग्रेस देश में जाति आधारित जनगणना पर जोर देते हुए 'जितनी आबादी, उतनी भागीदारी' के नारे का इस्तेमाल कर रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने मोहब्बत की दुकान खोली है, मोहब्बत किसी दुकान में नहीं मिलती। वो दिल में होती है, जो मोदी के दिल में हैं।

कहा कि राहुल गांधी की मोहब्बक की दुकान में उधार का प्रेम लाया गया है, जिसे कोई लेने के लिए तैयार नहीं। बहुत जल्दी उनकी दुकान बंद होगी। इस दौरान उन्होंने 'ओबीसी जागर यात्रा' को भी संबंधित किया। फडणवीस ने कहा कि, बीजेपी शासन के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग को राजनीतिक सत्ता और कल्याण लाभों में पर्याप्त हिस्सेदारी मिल रही है।

फडणवीस ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और ओबीसी तक पहुंचता है। कहा कि लगभग 60 प्रतिशत केंद्रीय मंत्री इन समुदायों से हैं। इस दौरान उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इसी तरह, फसल बीमा का 71 प्रतिशत लाभ इन समुदायों को जाता है और वे पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 80 प्रतिशत लाभार्थी भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+