विपक्ष के आरोपों का डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिया जवाब, बताया बजट में महाराष्ट्र को क्या मिला?

Budget for Maharashtra: केंद्रीय बजट पेश होने के बाद महाराष्‍ट्र के विपक्षी दलों के सांसदों ने महाराष्‍ट्र को बजट ना आवंटित ना करने का आरोप लगाते हुए मोदी सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए थे। वहीं अब महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष के इन अरापों का करारा जवाब दिया है।

फडणवीस ने कहा आम बजट में इस पश्चिमी राज्‍य के लिए पर्याप्‍त आवंटन किया गया इसके बावजू विपक्ष नकारात्‍मक महौल बनाने का प्रयास कर रहा है।

Devendra Fadnavis

मीडिया से बात करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाया कि वित्‍त मंत्री द्वारा बजट पेश किए जाने से पहले ही विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ नकारात्‍मक धारणा पेश करने और आलोचना करने की अपनी योजना बना ली थी।

उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष के दावे का खंडन करते हुए बताया कि महाराष्‍ट्र राज्य को मोदी सरकार के द्वारा पेश किए गए बजट 2024 में पर्याप्त धनराशि आवंटित की गई है। उन्होंने विपक्ष से अनुरोध किया कि कोई भी नकारात्मक टिप्पणी करने से पहले बजट की गहन समीक्षा करें।

डिप्‍टी सीएम फडणवीस ने महाराष्ट्र के लिए किए गए विभिन्न आवंटनों के बारे में जानकारी दी। उन्‍होंने दावा किया राज्य भर में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं।

देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेताओं पी चिदंबरम और विजय वडेट्टीवार के दावों कि बजट में 'इंटर्नशिप' की घोषणा उनके घोषणापत्र से कॉपी की गई थी, पर पलटवार करते हुए सुझाव दिया कि उन्हें इस समावेश की आलोचना करने के बजाय इसकी सराहना करनी चाहिए। इसके साथ ही भाजपा ने महाराष्ट्र के लिए आवंटन की एक लिस्‍ट जारी कि, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि राज्य को बजट में क्या मिला है। जिसमें अहम प्रोजेक्‍ट शामिल है।

महाराष्ट्र के लिए बजट आवंटन

  • मराठवाड़ा सिंचाई परियोजना - 600 करोड़
  • महाराष्ट्र ग्रामीण सड़क सुधार- 400 करोड़
  • समावेशी विकास के लिए आर्थिक गलियारा- 466 करोड़
  • पर्यावरण अनुकूल सतत कृषि परियोजना- 598 करोड़
  • महाराष्ट्र कृषि और ग्रामीण परिवर्तन परियोजना- 150 करोड़
  • एमयूटीपी-3- 908 करोड़
  • मुंबई मेट्रो- 1087 करोड़
  • नाग नदी पुनर्जीवन- 500 करोड़
  • पुणे मेट्रो-814 करोड़
  • मुला मुथा नदी संरक्षण- 690 करोड़
  • दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारा- 499 करोड़
  • एमएमआर ग्रीन अर्बन मोबिलिटी- 150 करोड़
  • नागपुर मेट्रो- 683 करोड़
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+