देवेंद्र फडणवीस के सीएम बनने के बाद पत्‍नी अमृता फडणवीस का आया रिएक्‍शन, देखें VIDEO

Maharashtra cm oath ceremony: महाराष्‍ट्र चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाले महायुति गठबंधन की सरकार का गठन आज हो गया है। महाराष्‍ट्र की नई सरकार का प्रतिनिधित्‍व देवेंद्र फडणवीस के हाथों में सौंपा जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री पद के तौर पर उनकी ताजपोशी मुंबई के आजाद मैदान में संपन्‍न हुई

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री के तौर पर तीसरी बार शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस की इस कामयाबी पर उनका परिवार बेहद खुश है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद देवेंद्र फडणवीस की पत्‍नी अमृता फडणवीस की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Amrita Fadnavis

देवेंद्र फडणवीस की पत्‍नी अमृता फडणवीस ने फडणवीस के मुख्‍यमंत्री बनने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा 'मैं खुश हूं। देवेन्द्र जी ने आज तीसरी बार सीएम पद की शपथ ली है। उन्होंने लोगों की सेवा की है और आगे भी करते रहेंगे।

सभी बहनेें देवेंद्र फडणवीस के साथ हैं

वहीं शपथ ग्रहण समारोह से पहले सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्‍नी अमृता फडणवीस ने कहा था‍ि क राज्‍य की लाडली बहनें महायुति से जुड़़ी हें। सभी बहनेें देवेंद्र फडणवीस के साथ हैं और देंवेंद्र ने यहां तक का सफर तय करने में लंबा संघर्ष किया है।

लाडली बहनों ने महायुति को दिलाई है बंपर जीत

गौरतलब है कि महाराष्‍ट्र चुनाव में 288 सीटों में से 235 सीटों पर महायुति गठबंधन ने जीत हासिल की है। महायुति गठबंधन की इस जीत में पिछली महायुति सरकार में शुरू की गई लाडली बहना योजना को बड़ा श्रेय जाता है। राज्‍य की लाडली बहनों ने भाजपा, शिवसेना और एनसीपी पर दिल खोल कर वोट के तौर प्‍यार बरसाया। देवेंद्र फडणवीस ने अपने बयान में राज्‍य की इन्‍हीं लाडली बहनों का जिक्र किया है।

लाडली बहनें भी शपथ ग्रहण में रहेंगी मौजूद

बता दें देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में राज्‍य की लड़की बहन योजना की लाभार्थी महिलाओं को भी आमंत्रित किया है। शपथ समारोह की गेस्‍ट लिस्‍ट में वीवीआईपी मेहमानों के साथ लाडली बहनों का भी नाम दर्ज है। महाराष्‍ट्र चुनाव प्रचार के दौरान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देवेंद्र फडणवीस समेत अन्‍य दिग्गज नेताओं की रैलियों में भी ये लड़की बहन योजना की लाभार्थी बड़ी संख्‍या में मौजूद रही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+