2024 के लोकसभा चुनाव में देवेंद्र फडणवीस को मैदान में उतार सकती है भाजपा
अगले साल लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी अपनी तैयारी कर रही है। चुनाव से पहले भाजपा ने एक सर्वे कराया जिसमे पार्टी की संभावनाओं को लेकर लोगों से सवाल पूछे गए हैं। इस सर्वे में जो बात सामने आई है उसने पार्टी की चिंता को बढ़ाया है।
सर्वे में यह बात सामने आई है कि महाराष्ट्र में 48 सीटों में से अधिकांश पर भाजपा के जीतने की उम्मीद कम है। यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी आम चुनाव में इस बार बड़े चेहरों को उतारने की तैयारी में है।

रिपोर्ट की मानें तो देवेंद्र फडणवीस, आशीष सेलार, विनोद तावड़े, राहुल नार्वेकर सहित तकरीबन एक दर्जन नेताओं को लोकसभा चुनाव में के लिए मैदान में उतारा जा सकता है। देवेंद्र फडणवीस मौजूदा समय में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री हैं, लेकिन इस लोकसभा चुनाव में पार्टी उन्हें लोकसबा चुनाव में उतारने की योजना बना रही है।
देवेंद्र फडणवीस को मुंबई उत्तर पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा जा सकता है। वहीं इस बार पार्टी रवीना टंडन को भी चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। वहीं नार्वेकर को भी पार्टी मुंबई दक्षिण से मैदान में उतार सकती है।
इसके साथ ही पंकजा मुंडे को भी पार्टी लोकसभा चुनाव में उतारने की तैयारी में है। पार्टी कई और बड़े चेहरों के नाम पर विचार कर रही है। प्रदेश सरकार में मंत्री चंद्रकांत पाटिल के नाम पर भी विचार किया जा रहा है।
प्रदेश सरकार में दो अन्य वरिष्ठ मंत्रियों को भी चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। इसमे गिरीश महाजन और एकनाथ खड़से का नाम शामिल है। दोनों को पार्टी उम्मीदवार बना सकती है।
देवेंद्र फडणवीस की बात करें तो पार्टी उन्हें राष्ट्रीय राजनीतिक में भेजने की तैयारी में है। पार्टी के भीतर इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि फडणवीस राष्ट्रीय राजनीति में जाने के इच्छुक नहीं हैं। वह अगले साल होने वाले चुनाव में पार्टी की फिर से सत्ता में वापसी कराना चाहते हैं












Click it and Unblock the Notifications