'हमारी तरफ आ सकते हैं और', सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को दिया ऑफर, क्या मिला जवाब?
Devendra Fadnavis invitation to Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले महाराष्ट्र के राजनीतिक गठबंधनों के बीच जमकर रस्साकसी चल रही है। इसके बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने पुराने करीबी साथी उद्धव ठाकरे को ऐसा ऑफर दे दिया है, जिसके बाद महाराष्ट्र की रजाीनति में खलबली मच गई है।
दरअसल, बुधवार को देवेंद्र फडणवीस ने विधान परिषद में आयोजित कार्यक्रम जिसमें सत्ता और विपक्षी दोनों पार्टियों के विधायक और नेता मौजूद थे, उनके सामने शिवसेना (यूटीबी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को सत्ता पक्ष में शामिल होने का खुला ऑफर दे डाला। ठाकरे ने विधान परिषद में तो इस पर तुरंत जवाब नहीं दिया लेकिन बाद में देवेंद्र फडणवीस के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

बता दें विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे का कार्यकाल समाप्त होने पर विदाई समारोह कार्यक्रम आयेाजित किया गया था। इस कार्यक्रम में बाकी नेता दानवे की उपलब्धियों के बारे में बात करते हुए तारीफ कर रहे थे, इसी दौरान देवेंद्र फडणीस ने ठाकरे से चुटकी लेते हुए सत्ता पक्ष में शामिल होने का ऑफर दे डाला।
फडणवीस बोले- 'हमारी तरफ आ सकते हैं'
सीएम फडणवीस ने कहा, "देखिए उद्धव जी 2029 तक हमारे वहां (विपक्ष) में आने का कोई स्कोप नही है लेकिन आप यहां (सत्ता पक्ष) आना चाहते हैं तो इस पर विचार कीजिए। यह आप पर निर्भर करता है इस पर विचार किया जा सकता है।"
इसके साथ फडणवीस ने अंबादास दानवे की तरीफ करते हुए उद्धव ठाकरे पर तंज कसा, सीएम ने कहा अंबादसा दानवे पक्ष या विपक्ष कहीं भी थे लेकिन वास्तविक विचार राष्ट्रवादी हैं।
उद्धव ठाकरे ने क्या दिया जवाब?
सीएम फडणवीस के इस बयान पर जब मीडिया ने सवाल किया तब शिवसेना यूटीबी प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा इन सब को जाने दीजिए ये सब हंसी मजाक की बातें हैं।
क्यों उद्धव ठाकरे और फडणवीस हुए थे दूर?
याद रहे 2019 में महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव उद्धव ठाकरे की शिवसेना और भाजपा ने साथ मिलकर लड़ा था और भारी बहुमत से जीत हासिल की थी लेकिन उद्धव ठाकरे की मुख्यमंत्री बनने की जिद के कारण महाराष्ट्र में एनडीए की प्रमुख सहयोगी पार्टी शिवसेना ने सत्ता के लिए भाजपा से गठबंधन तोड़ कर विपक्षी कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी से हाथ मिला कर सरकार बना ली थी। जिसका बदला फडणवीस ने शिवसेना और उद्धव ठाकरे के प्रमुख सहयोगी एकनाथ शिंदे और उनके सहयोगियों से हाथ मिलाकर ठाकरे को सत्ता से बेदलखल करके लिया था।












Click it and Unblock the Notifications