एकनाथ खडसे ने किया बड़ा खुलासा - देवेंद्र फडणवीस ने मुझे राज्यपाल पद का दिया था ऑफर
Maharastra news: महाराष्ट्र की राजनीति के जाने-माने नेता एकनाथ खडसे ने शुक्रवार को एक बड़ा खुलासा कर हडकंप मचा दी है। पूर्व मंत्री एकनाथ खड़गे ने दावा किया कि देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें राज्यपाल का पद ऑफर किया था।
खडसे ने बताया कि देवेंद्र फडणवीस ने मुझे भरोसा दिलाया कि वह उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल पद दिलाने की हर संभव कोशिश करेंगे। इसके साथ ही खडगे ने और कई खुलासे किए।

दरअसल, ये खुलासा एकनाथ खडसे ने एबीपी माझा को दिए इंटरव्यू में किया। खडसे ने कहा "देवेंद्र फडणवीस ने एक दिन मुझे फोन किया और कहा कि उन्होंने राज्यपाल पद के लिए मेरी सिफारिश की है। मैंने उनसे कहा कि मुझे इस पर विश्वास नहीं है क्योंकि उन्होंने पहले भी कई वादे किए हैं जो कभी पूरे नहीं हुए।"
एकनाथ ने बताया दिल्ली में वरिष्ठ बीजेपी नेताओं ने उन्हें पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया था। उन्होंने कहा "जब मैं दिल्ली में था, तो जेपी नड्डा और विनोद तावड़े की मौजूदगी में मैंने बीजेपी जॉइन की। इस कार्यक्रम में रक्षा खडसे भी मौजूद थीं।"
कौन हैं एकनाथ खडसे?
बता दें एकनाथ खड़गे महाराष्ट्र में राजस्व, वित्त, कृषि, सिंचाई, अल्पसंख्यक विकास, राज्य उत्पाद शुल्क विभाग के पूर्व मंत्री और एनसीपी-एसपी विधायक हैं। 2019 में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़ शरद पवार की पार्टी में शामिल हुए थे लेकिन अभी छह माह पहले वो पवार की पार्टी छोड चुके हैं और भाजपा में औपचारिक रूप से शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं।
भाजपा ने अधर में लटकाया, मैं अभी भी इंतजार कर रहा
पार्टी में शामिल होने के बावजूद खडसे ने भाजपा में प्रवेश के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा न होने पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा, "इस घटना के 5 से 6 महीने बाद भी भाजपा ने मेरे प्रवेश की घोषणा नहीं की है। मैं अभी भी इंतजार कर रहा हूं लेकिन अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है।"
भाजपा द्वारा अपमानित महसूस कर रहा हूं
खडसे ने भाजपा पर उन्हें अपमानित करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा "मैंने कभी नहीं कहा कि मैं भाजपा में शामिल होना चाहता हूं। मुझे आने के लिए कहा गया। इसके बाद मैं शरद पवार और जयंत पाटिल से चर्चा करने गया।
भाजपा के लिए 40 साल काम किया और मिला अपमान
खडसे ने कहा 40 साल तक भाजपा के लिए काम किया। पार्टी के लिए पूरा महाराष्ट्र जीता। इतना कुछ होने के बाद भी आपसे मुझे भाजपा में शामिल करने के लिए कहना मेरे लिए बहुत अपमानजनक है। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी में उनके लंबे समय से योगदान के बावजूद, भाजपा में प्रवेश के लिए कहा जाना उनके लिए अपमानजनक था।












Click it and Unblock the Notifications