जापान यूनिवर्सिटी ने देवेंद्र फडणवीस को दी डॉक्टरेट की उपाधि
जापान की प्रतिष्ठित कोयासन यूनिवर्सिटी ने 26 दिसंबर को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ऑनरेरी डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की है। यूनिवर्सिटी के 1200 साल के इतिहास में पहली बार किसी भारतीय नेता को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है।
यूनिवर्सिटी के इस कार्यक्रम का आयोजन मुंबई यूनिवर्सिटी में किया गया। इस दौरान जापान प्रतिनिधि भी यहां मौजूद थे। देवेंद्र फडणवीस ने डॉक्टरेट की उपाधि को महाराष्ट्र के लोगों को समर्पित करते हुए जापान की सरकार का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि जापान हर मुश्किल समय में भारत के साथ चट्टान की तरह खड़ा रहा है, जापान ने महाराष्ट्र के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में काफी योगदान दिया है।

फडणवीस ने कोयासन यूनिवर्सिटी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि यह काफी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी है, जिसका 1200 साल का पुराना इतिहास है। मैंने और मेरे साथियों ने इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में, वॉटर मैनेजमेंट, इंडस्ट्रियल फील्ड में जो काम किया है उसको आपने पहचान देते हुए यह सम्मान मुझे दिया है। यह सिर्फ महाराष्ट्र के लोगों के आशीर्वाद की वजह से संभव हो सका है।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि किसी भी राज्य को आगे ले जाने के लिए गुड गवर्नेंस ही सबसे जरूरी है। मैं खुश हूं कि एक बार फिर से एफडीआई के मामले में महाराष्ट्र पहले पायदान पर पहुंच गया है। आज महाराष्ट्र को भारत के स्टार्ट अप कैपिटल के तौर पर जाना जाता है नाकि बेंगलुरू या फिर हैदराबाद को।
फड़नवीस को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान करते हुए वाकायामा प्रान्त के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के निदेशक योशियो यामाशिता ने कहा कि डिप्टी सीएम को बुनियादी ढांचे के विकास, समुदाय-आधारित पहल और सामाजिक प्रचार के प्रति समर्पण में उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए डिग्री प्रदान की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications