गोरेगांव हादसे पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जाहिर किया दुख, बोले- हर संभव मदद की जाएगी
मुंबई के गोरेगांव में जिस तरह से पांच मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई है उसपर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुख जाहिर किया है। देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि मुंबई के गोरेगांव में आग के हादसे जिन लोगों की मृत्यु हुई उसके बारे में जानकर अत्यंत दुखी हूं।
हम बीएमसी और मुंबई पुलिस के अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। हर तरह की मदद लोगों को मुहैया कराई जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की है, साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना की है।

बता दें कि आज सुबह तकरीबन 3 बजे गोरेगांव स्थित बिल्डिंग में आग लगी गई। इस हादसे में 7 लोगों की जान चली गई है। जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। हादसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि यह आग लेवल-2 की थी। आग सुबह तकरीबन 3 बजे लगी थी।
Recommended Video
बता दें कि इस हादसे में 51 लोगों के घायल होने की खबर है। जबकि 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिल्डिंग में काफी पुराने कपड़े थे, जिसकी वजह से आग तेजी से फैल गई।
अग इतनी भयानक थी कि इसे बुझाने के लिए तकरीबन 10 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि आग किस वजह से लगी थी। इसकी जांच चल रही है। फिलहाल बिल्डिंग में कूलिंग ऑफ पीरियड चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications