कबड्डी वूमेन टीम और तीरंदाजी में ज्योति को गोल्ड मेडल जीतने पर महाराष्ट्र डिप्टी सीएम फडणवीस ने दी बधाई
Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारत ने 100 से अधिक मेडल जीत कर इतिहास रच दिया। आज भारत ने चार गोल्ड मेडल जीता है। भारतीय एथलीटों का एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन जारी है। तीरंदाजी मे ज्योति सुरेखा वेन्नम को गोल्ड मेडल मिलने और कबड्डी महिला टीम को गोल्ड मेडल मिलने पर महाराष्ट्र के उपममुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बधाई दी है।

बता दें ज्योति सुरेश ने एशियन गेम्स में महिलाओं की व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा के फाइनल में दक्षिण कोरिया की चेवाने सो को 149-145 से हराकर तीसरा स्वर्ण पदक हासिल किया।
तीरंदाजी में ज्योति सुरेखा वेन्नम को गोल्ड पदक मिलने पर देवेंद्र फडणवीस ने बधाई देते हुए लिखा-
"तीरंदाज़ी की रानी, ज्योति सुरेखा वेन्नम ने Archery Women's Compund Individual में गोल्ड मेडल जीता। आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने देश को गौरवान्वित किया है। ऊंची उड़ान भरते रहो! जय हिंद"
बता दें एशियन गेम्स में कबड्डी इवेंट के फाइलन मैच भारत और चीनी ताइपे के बीच हुआ। इस रोमांचक मैच में भारतीय कबड्डी टीम ने 26-25 के अंतर से जीत हासिल कर गोल्ड मेडल जीता। कबड्डी में गोल्ड जीत कर टीम ने भारत का 100 वां मेडल पक्का किया। ये एशियन्स गेम्स 2023 में भातर का 100वां मेडल था। पहली बार एशियन गेम्स में भारत ने 100 से भी मेडल जीते हैं।
देवेंद्र फडणवीस कबड्डी महिला टीम को बधाई देते हुए पोस्ट में लिखा-
"भारत ने कबड्डी महिला टीम के पदक हासिल करने के साथ एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। महिला कबड्डी टीम चीनी ताइपे टीम को हराकर प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक हासिल करके विजयी हुई है। प्रत्येक भारतीय के लिए कितना ऐतिहासिक दिन है, भारतीय एथलीट हमें गौरवान्वित कर रहा है...! जय हिंद"












Click it and Unblock the Notifications