Maharashtra CM: देवेंद्र फडणवीस मुख्‍यमंत्री बनकर तोड़ देंगे अनूठा रिकॉर्ड, शिंदे को डिप्‍टी के अलावा दूसरा पद

Maharashtra Chief Minister: महाराष्‍ट्र के डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का मुख्‍यमंत्री बनना लगभग तय है। नए मुख्‍यमंत्री व उपमुख्‍यमंत्री पद पर दिल्‍ली में मंथन हो रहा है। नाम का ऐलान मंगलवार शाम तक हो सकता है। महायुति सरकार में अबकी बार मुख्‍यमंत्री भाजपा कोटे से होगा। शिवसेना शिंदे व एनसीपी (अजित) से डिप्‍टी सीएम होगा।

महाराष्‍ट्र की महायुति सरकार में मौजूदा मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे मंगलवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके साथ डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी मौजूद थे। अब महाराष्‍ट्र शपथ ग्रहण समारोह तक शिंदे कार्यवाहक सीएम बने रहेंगे। देवेंद्र फडणवीस महाराष्‍ट्र के नए सीएम बनते ही एक अनूठा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। हालांकि अभी शपथ ग्रहण की तारीख तय नहीं हुई है। महाराष्‍ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्‍म होगा।

यह भी पढ़ें- महाराष्‍ट्र में सीएम पद के लिए रस्‍साकसी है जारी, एकनाथ शिंदे को सीएम बनाने के लिए शिवसेना भगवान के भरोसे

Maharashtra Chief Minister

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा को 132, शिवसेना (शिंदे) को 57 और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को 41 सीटें मिली हैं। चुनाव परिणाम के बाद सोमवार रात को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजीत पवार के बीच लंबी बातचीत के बाद यह सर्वसम्मत फॉर्मूला तय हुआ है।

एकनाथ शिंदे को समिति की जिम्‍मेदारी

दिल्‍ली बैठक के बाद सूत्रों के हवाले से चर्चा है कि एकनाथ शिंदे मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा तो देंगे, मगर महायुति की नई सरकार में डिप्‍टी सीएम का पद नहीं लेंगे। वे डिप्‍टी सीएम पद के लिए अपनी पार्टी से किसी अन्‍य विधायक का नाम आगे बढ़ा सकते हैं। महाराष्‍ट्र सरकार 2024 का एजेंडा तय करने के लिए महायुति की तीनों पार्टियों की समिति बनाई जानी है, जिसके मुखिया की जिम्‍मेदारी दी जा सकती है।

Maharashtra Chief Minister

देवेंद्र फडणवीस के डिप्‍टी सीएम से सीएम बनने का रिकॉर्ड

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव का इतिहास कहता है कि आज तक कोई भी डिप्‍टी सीएम कभी सीएम नहीं बन पाया है, मगर इस बार इतिहास बदल सकता है। देवेंद्र फणडवीस एकनाथ शिंदे सरकार में डिप्‍टी सीएम रहे हैं। अब महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री बनते हैं तो यह पहली बार होगा कि कोई डिप्‍टी सीएम महाराष्‍ट्र का सीएम भी बना हो। हालांकि देवेंद्र फण्‍डवीस पहले सीएम भी रह चुके हैं।

Maharashtra Chief Minister

महाराष्‍ट्र के ये नेता रहे डिप्‍टी सीएम

महाराष्‍ट्र के पहले उपमुख्‍यमंत्री तिरपुड़े नासिकराव बने थे, जो मार्च 1978 से जुलाई 1978 तक महाराष्‍ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे। उस समय तब वसंतदादा पाटील मुख्यमंत्री थे। मुख्यमंत्री वसंतदादा पाटील के अगले कार्यकाल में रामराव अविक फरवरी 1983 से मार्च 1985 तक उपमुख्यमंत्री पद पर रहे।

भाजपा के गोपीनाथ मुंडे उपमुख्यमंत्री बने थे। मुंडे मार्च 1996 से अक्टूबर 1999 तक राज्य के उपमुख्यमंत्री रहे। 1999 में कांग्रेस-राकांपा की सरकार बनी तो राकांपा के छगन मुजबल उपमुख्यमंत्री बनाए गए। भुजबल ने अक्टूबर 1999 से दिसंबर 2003 तक उपमुख्यमंत्री का पर सुशोभित किया।

Maharashtra Chief Minister

दिसंबर 2003 से नवंबर 2004 तक राकांपा के विजयसिंह मोहिते पाटील उपमुख्यमंत्री बनाए गए। सपा के आरआर पाटील भी नवंबर 2004 से दिसंबर 2008 तक विलासराव सरकार में उपमुख्यमंत्री बने। इसके बाद अजित पवार, पृथ्वीराज चव्हाण, देवेन्द्र फड़नवीस भी उपमुख्यमंत्री बनाए गए। देवेन्द्र फड़नवीस डिप्‍टी सीएम व सीएम दोनों पदों पर रहे हैं, मगर ये पहले सीएम बन गए थे। फिर डिप्‍टी सीएम बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+