महाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर चल रही जंग के बीच देवेंद्र फडणवीस को बुलाया गए दिल्ली: सूत्र
Maharashtra New CM Controversy: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने बंपर जीत हासिल की है। वहीं इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 132 सर्वाधिक सीटें जीत कर महाराष्ट्र में लगातार तीसरी बार सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। इसके तूफानी जीत के बाद भाजपा से ही सीएम बनना तय माना जा रहा था लेकिन महायुति की सहयोगी शिवसेना पार्टी की एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने की जिद ने शानदार जीत के जश्न में रंग में भंग डला दिया है।
वहीं भाजपा और शिवसेना के बीच सीएम पद को लेकर चल रहे विवाद के बीच देवेंद्र फडणवीस को दिल्ली बुलाया यगा है। सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच देवेंद्र फडणवीस को दिल्ली बुलाया है।

इसके बाद महाराष्ट्र में खलबली मच चुकी है और तमाम तरह की अटकलें लगाई जानी शुरू हो चुकी है। हालांकि वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कौन होगा इस सवाल का जवाब देते हुए महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने कहा "इसका जवाब जल्द ही दिया जाएगा। महायुति के तीनों दलों के सभी वरिष्ठ सदस्य मिलकर इस पर फैसला ले रहे हैं।
वहीं सूत्रों के अनुसार एकनाथ शिंदे की सीएम पद को लेकर भाजपा के साथ नाराजगी दूर हो गई है और शिंदे एक्शन में आ चके है। आज से सभी बैठकें शुय होंगी। बता दें बीते दो दिनों से बैठके नहीं कर रहे थे। बुधवार को एकनाथ शिंदे ठाणे और मुंबई में मुलाकात करने वाले है। इसके साथ ही दोपहर तीन बजे एक प्रेस कान्फ्रेंस करने वाले हैं।
ये भी पढ़ें- एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार नहीं करेंगे, महाराष्ट्र सीएम की जंग के बीच शिवसेना नेता ने किया दावा












Click it and Unblock the Notifications