महाराष्ट्र: डिप्टी स्पीकर ने 16 बागी विधायकों को जारी किया अयोग्यता का नोटिस, शिंदे गुट में मची हलचल
मुंबई, 25 जून: महाराष्ट्र में सियासी ड्रामा जारी है। एकनाथ शिंदे की बगावत के शुरु होने पर शिवसेना थोड़ा बैकफुट पर आई थी, लेकिन अब वो बागियों से सख्ती से निपटने का प्लान बना रही है। जिसके तहत महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर ने असम के गुवाहाटी में रह रहे एकनाथ शिंदे खेमे के 16 बागी शिवसेना विधायकों को अयोग्यता नोटिस जारी किया है। डिप्टी स्पीकर के इस नोटिस का जवाब बागी विधायकों को 27 जून तक दाखिल करना होगा। इस नोटिस के बाद से शिंदे के खेमे में हलचल मची हुई है।

Recommended Video
दरअसल शुरू में शिवसेना ने बागी विधायकों को मनाने की कोशिश की, लेकिन वो वापस आने को तैयार नहीं हुए। जिसके बाद डिप्टी स्पीकर के पास शिवसेना की ओर से एक याचिका दाखिल की गई, जिसमें 16 बागी विधायकों के निलंबन की मांग की गई है। इसी याचिका के आधार पर डिप्टी स्पीकर ने बागी विधायकों को नोटिस जारी किया है। इससे पहले डिप्टी स्पीकर ने एडवोकेट जनरल को भी बुलाकर उनसे सलाह मांगी थी। विधायकों का जवाब मिलने के बाद 27 तारीख को इस पर फैसला लिया जाएगा।
'अपने बाप के नाम पर मांगे वोट'
वहीं दूसरी ओर शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को मुंबई में हुई। जिसमें सीएम उद्धव समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल थे। बैठक के बाद शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि बैठक में 6 प्रस्ताव पास हुए हैं। जिन लोगों ने शिवसेना के साथ गद्दारी या बेईमानी की है उनपर कठोर कार्रवाई करने के सर्वाधिकार हमने एक प्रस्ताव के माध्यम से उद्धव ठाकरे साहब को दिए हैं। राउत के मुताबिक बैठक में उद्धव ठाकरे ने कहा है कि जो लोग छोड़कर गए हैं, वे शिवसेना के नाम से वोट मत मांगे और अगर वोट मांगते हैं तो अपने खुद के बाप के नाम पर मांगे। शिवसेना के बाप बालासाहेब ठाकरे के नाम पर वोट मत मांगे।












Click it and Unblock the Notifications