डिप्टी सीएम ने कसा तंज, बोले- उद्धव ठाकरे खुद स्वीकार किया कि उन्हें 'बजट समझ नहीं आता'
महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में अंतरिम बजट पेश किया। जिसमें सीएम एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र की महिलाओं को 1500 रुपये हर महीने देने का ऐलान किया, इसके अलावा योजनाओं में पिटारा ही खोल दिया। जिस पर शिवसेना यूटीबी प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने तंज कसा था।
वहीं अब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के बजट की उद्धव ठाकरे द्वारा की गई आलोचना का करारा जवाब दिया है। डिप्टी सीएम फडणवीस ने जवाब देते हुए कहा उन्होंने एक बार स्वीकार किया था कि वो बजट नहीं समझते हैं।

बता दें उद्धव ठाकरे ने शिंदे सरकार के बजट को "आश्वासनों की झड़ी" और "झूठी कहानी" बताया था। फडणवीस ने बजट का बचाव करते हुए कहा कि यह कपास और सोयाबीन किसानों के लिए वित्तीय सहायता, डेयरी किसानों के लिए सब्सिडी और महिलाओं और युवाओं के लिए प्रावधानों सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के साथ समाज के सभी वर्गों के लिए खुशी लेकर आया है।
उद्धव ठाकरे की आलोचना पर क्या बोले फडणवीस
डिप्टी सीएम फडणवीस ने ठाकरे द्वारा बजट पर की गई टिप्पणी पर कहा उद्धव ठाकरे ने पहले ही एक बार मंच पर कहा था कि उन्हें बजट समझ में नहीं आता है। जब उन्होंने ऐसा कुछ कहा है तो उनकी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देने की कोई जरूरत नहीं है।"
डिप्टी सीएम ने शुक्रवार को विधानसभा में पेश किए गए 2024-25 के बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह समाज के हर वर्ग को लाभ प्रदान करता है।












Click it and Unblock the Notifications