छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस पर महाराष्ट्र डिप्टी सीएम फडणवीस ने किया नमन
6 जून को लोग छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस का जश्न मनाय जाता है। जिसे शिवराज्याभिषेक दिवस के नाम से जाना जाता है। यह दिन महान मराठा राजा के राज्याभिषेक का प्रतीक है और इसे महाराष्ट्र में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।
आज इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम मे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हिस्सा लेते हुए प्रदेशवासियों को बधाई दी। फडणवीस ने छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के दिन उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने विचार साझा करते हुए हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक को नमन किया। उ उन्होंने कहा छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन आने वाली कई पीढि़यों के लिए प्रेरणादायी इतिहास है।
उन्होंने एक्स में लिखा "शिवराज्याभिषेक दिवस के अवसर पर हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक, महानतम राजा, छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन!"
वहीं पूर्व सांसद स्मृति ईरानी ने हिंदी में एक भावपूर्ण संदेश साझा किया, जिसमें राष्ट्र की रक्षा में शिवाजी महाराज की भूमिका के बारे में लिखा। उन्होंने लिखा ' राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। जय भवानी, जय शिवाजी।"












Click it and Unblock the Notifications