"मैं तो बदला चुका रहा हूं", महाराष्ट्र सीएम से डिप्टी सीएम बनाए जाने पर एकनाथ शिंदे ने दिया बड़ा बयान
Maharashtra News: महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की सरकार बने डेढ़ महीने से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन गठबंधन के बीच किसी ना किसी मुद्दें पर तनातनी की खबरें सामने आ रही हैं। खासतौर पर देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने के बाद से शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे की नाराजगी की अटकलें लगाई जा रही हैं।
वहीं अब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने इस मुद्दें पर खुलकर बात की और सीएम ना बनाए जाने पर बड़ा बयान दे डाला है। इसके साथ ही शिंदे ने लड़की बहिन योजना पर बड़ी बात बोली है, जिसकी जमकर चर्चा हो रही है।

बता दें महाराष्ट्र में जुलाई 2024 में तत्तकालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य की महिलाओं को सहायता देने के लिए "मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना" लागू की थी। शिंदे सरकार द्वारा शुरू की गई योजना का महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा, शिवसेना और एनसीपी वाले महायुति गठबंधन की शानदार जीत में अहम रोल रहा।
एकनाथ शिंदे का हुआ डिमोशन
इसके बावजूद एकनाथ शिंदे दोबारा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने से चूक गए। एकनाथ शिंदे के बजाय देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंप दी गई और शिंदे और अजित पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया गया।
सीएम से डिप्टी सीएम बनाए जाने पर क्या बोले शिंदे
वहीं अब डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री से उपमुख्यमंत्री पद पर डिमोशन किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। ये प्रतिक्रिया शिेंदे ने ठाणे जिले में दिवा महोत्सव में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए दिया। एकनाथ शिंदे ने लाडली बहन योजना को लेकर कहा राज्य की लाडली बहनों ने उन्हें अपना प्रिय भाई माना उनके लिए वो सबसे बड़ा सम्मान हैं।
मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान...
एकनाथ शिंदे ने कहा मुझे इस बात की अपार खुशी और गर्व है कि "महाराष्ट्र की 2.40 करोड़ लाडकी बहनों ने मुझे लड़का भाऊ यानी प्यारा भाई के रूप में पहचाना है। यह मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराश्ट्र के सर्वागीण विकास के लिए पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया है। मुझे खुशी है कि बीते ढ़ाई सालों में राज्य की महायुति सरकार के काल में हमारे राज्य ने खूब प्रगति की है।"
पीएम मोदी का जताया आभार
इसके साथ ही डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा प्रधानमंत्री ने राज्य और महायुति गठबंधन को लगातार समर्थन दिया जिसकी बदौलत राज्य में रुकी हुई कई सारी परियोजनाएं पटरी पर आई और हमारी सरकार परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में सक्षम हुई।
फडणवीस को लेकर शिंदे ने क्या कहा?
एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र में पिछली सरकार में अपने मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान समर्थन के लिए देवेंद्र फडणवीस का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया। एकनाथ शिंदे ने कहा मैं अब उपमुख्यमंत्री के रूप में मैं इस समर्थन का बदला चुका रहा हूं और साथ मिलकर हम महाराष्ट्र को अभूतपूर्व विकास की ओर ले जाता चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications