पूर्व सरकार पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने साधा निशाना, कहा- 'MVA में नहीं थी निर्णय लेने की क्षमता'
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नीलवंडे बांध की शुरूआत के दौरान महाविकास अघाड़ी पर निशाना साधा है।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस नीलवंडे बांध के नहर नेटवर्क का उद्घाटन करने पहुंचे। यहां, डिप्टी सीएम फडणवीस ने महाविकास अघाड़ी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनमें सत्ता में रहते हुए निर्णय लेने की क्षमता नहीं थी।
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ढाई साल (एमवीए के कार्यकाल के दौरान) महाविकास अघाड़ी की अवधि थी जहां सत्ता में रहने वाले लोगों में निर्णय लेने की क्षमता नहीं थी। सरकार को निर्णय पक्षाघात का सामना करना पड़ा।
इसके बाद जब से हम सत्ता में आए हैं, हम रोजाना जनहित में फैसले ले रहे हैं।
आगे उन्होंने कहा कि एमवीए के कार्यकाल के दौरान, परियोजना के लिए 450 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे, लेकिन ये प्रावधान पूर्ववर्ती भाजपा-शिवसेना सरकार के दौरान किया गया था। जब हम सत्ता में वापस आए तो हमने योजना के लिए 5,177 करोड़ रुपये मंजूर किए और हमने इसका रिकॉर्ड समय में इसका उद्घाटन भी किया है।












Click it and Unblock the Notifications