उत्तर नागपुर को महाराष्ट्र डिप्टी सीएम की सौगात, अंबेडकर एसएसएच को पूरी तरह से फंड देगी सरकार
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की कि बाबा साहेब अंबेडकर सुपर स्पेशलिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च को पूरी तरह से सरकार फंड देगी।

उत्तर नागपुर के लोगों के लिए डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एक तोहफा दिया है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर सुपर स्पेशलिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च को राज्य सरकार फंड देगी।
कामठी रोड पर डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के उद्घाटन के दौरान देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि डीबीएएसआईएमईआर को पहले सार्वजनिक निजी भागीदारी मोड पर बनाने का प्रस्ताव था।
इस घोषणा पर बोलते हुए डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमने इसे पूरी तरह से सरकारी धन से बनाने का फैसला किया है क्योंकि उत्तर नागपुर के गरीब लोग इलाज के लिए महंगी फीस देने में सक्षम नहीं होंगे, जो आमतौर पर पीपीपी मॉडल से जुड़े होते है। ये इस क्षेत्र का एक शीर्ष श्रेणी का अस्पताल होगा।
ये भी पढ़ें: Maharashtra Bus Accident: सीएम शिंदे ने किया मृतकों के लिए 5 लाख की मदद का ऐलान, हादसे की जांच के आदेश












Click it and Unblock the Notifications