Maharashtra Bus Accident: सीएम शिंदे ने किया मृतकों के लिए 5 लाख की मदद का ऐलान, हादसे की जांच के आदेश

महाराष्ट्र के रायगढ़ में हुए भीषण बस हादसे में सीएम एकनाथ शिंदे ने मृतको के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया है।

maharashtra bus accident

महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली इलाके में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पुणे से मुंबई जा रही बस सड़क से उतरकर गड्ढे में गिर गई, इस हादसे में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं, इस हादसे पर सीएम शिंदे ने मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये की मदद का ऐलान कर दिया है।

इस मामले पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कहा कि रायगढ़ के खपोली इलाके में बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है, उस बस में 41 यात्री सवार थे, जिसमें से 12 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाकी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है। इसके साथ ही इस सड़क दुर्घटना की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

वहीं, इस दुर्घटना में सीएम कार्यालय ने बताया कि महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने पुराने मुंबई-पुणे हाईवे पर हुए बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने रायगढ़ के कलेक्टर और एसपी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी टीम से भी बात की है। मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा और घायलों का सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज कराया जाएगा।

बता दें कि हादसा पुणे-रायगढ़ सीमा पर सुबह 4:30 बजे हुआ, जब बस पुणे के पिंपल गुराव से गोरेगांव जा रही थी। हादसे के वक्त बस में 41 यात्री सवार थे। मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Encounter: ये था आजाद भारत का पहला पुलिस एनकाउंटर, दाऊद के भाई को उतारा था मौत के घाट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+