डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस बोले, 'सीएम शिंदे से अहमदनगर का नाम बदलकर 'अहिल्यानगर' करने का करेंगे आग्रह'

अहिल्याबाई की जयंती कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वो सीएम शिंदे से अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्यानगर करने का आग्रह करेंगे।

Deputy CM Devendra Fadnavis

मराठा मालवा साम्राज्य की महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती कार्यक्रम पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पहुंचे। वहीं, डिप्टी सीएम ने कहा कि वो सीएम एकनाथ शिंदे से आग्रह करेंगे कि अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्यानगर कर दिया जाए।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वो सीएम एकनाथ शिंदे से अहमदनगर शहर का नाम बदलकर अहिल्यानगर करने का आग्रह करेंगे। साथ ही उन्होंने अहिल्या बाई होल्कर की जयंती पर कहा कि अगर राजमाता अहिल्या देवी होल्कर नहीं होती तो काशी नहीं होती। अगर वो नहीं होती तो हमारे पास भगवान शिव के मंदिर नहीं होते। इसलिए यहां के लोगों की इच्छा है कि अहमदनगर का नाम अहिल्या नगर रखा जाए।

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम का जप करने वाले लोग हैं। हमने शिंदे सरकार के नेतृत्व में संभाजीनगर बनाया है। हमने धाराशिव बनाया है। मेरा मानना है कि मुख्यमंत्री छत्रपति शिवाजी महाराज के मवाला है और इस प्रकार अहमदनगर का नाम अहिल्यानगर रखा जाएगा।

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने फरवरी में औरंगाबाद और उस्मानाबाद शहरों के नाम छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+