'महाराष्ट्र सीएम शिंदे और मैं राजनीति के असली पहलवान', कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान बोले डिप्टी सीएम देवेंद्र
अहमदनगर में आयोजित एक कुश्ती प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो और सीएम एकनाथ शिंदे राजनीति क्षेत्र में असली पहलवान हैं।

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि असली कुश्ती की तरह राजनीति में भी नेता अपने विरोधियों को पटखनी देने के लिए मशक्कत करते है। वहीं, आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे और वो दोनों वास्तविक राजनीतिक पहलवान हैं, जिन्होंने अपने विरोधियों को सत्ता से बाहर कर दिया।
डिप्टी सीएम ने आगे अपने संबोधन में कहा कि असली कुश्ती की तरह राजनीति में भी डोपिंग की कोई गुंजाइश नहीं होती है। दोनों ही मामलों में पहलवान अयोग्य हो जाते हैं। दुर्भाग्यवश, कुछ राजनेता सुबह उठते ही हमारी सरकार को निशाना बनाते हैं, जैसे कि वो नशे की हालात में हों। लेकिन ऐसे राजनेताओं को याद रखना चाहिए कि शिंदे और मै राजिनीति के असली पहलवान हैं, जो डोपिंग पर विश्वास नहीं करते हैं।
इसके साथ ही डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अहमदनगर में एक कुश्ती के लिए स्टेडियम बनाने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने अपने संबोधन में अहमदनगर स्टेडियम की मांग की। हमारी सरकार खेलों के विकास और खिलाड़ियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।












Click it and Unblock the Notifications