'BJP तोड़ने का नहीं, बल्कि मोदी के नेतृत्व में काम करने वालों को जोड़ने का काम करती है': DCM देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बीजेपी पार्टी दूसरी पार्टी में फूट डालने का काम नहीं करती है।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नेताओं के बीजेपी में शामिल होने को लेकर मोदी के नेतृत्व पर लोगों का विश्वास बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी किसी पार्टी में फूट का काम नहीं करती है। लोगों को मोदी का काम पसंद आता है।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दूसरी पार्टी में फूट नहीं डालती है। लेकिन, उन लोगों को भी नहीं रोकती है जो पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास करते हैं और उनके साथ आना चाहते हैं।

अजित पवार के नेतृत्व वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के एक हिस्से के बीजेपी- शिवसेना सरकार में शामिल हो चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने राज्य बीजेपी विधायक दल की बैठक में कहा कि कैबिनेट विस्तार का एक और दौर जल्द ही होगा।
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बीजेपी अन्य पार्टियों को नहीं तोड़ती है, लेकिन, जो लोग मोदी के नेतृत्व में काम करना चाहते हैं, तो उनका कोई विरोध नहीं होगा। भले ही विपक्षी दल मोदी के खिलाफ एकजुट हो जाएं, लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने बीजेपी विधायकों से मोदी@9 अभियान के तहत सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की भी बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications