डिप्‍टी सीएम फडणवीस का ऐलान- महाराष्‍ट्र में पुलिसिंग को और प्रभावी और कुशल करने के लिए AI का होगा इस्‍तेमाल

AI use in Maharashtra Police: महाराष्ट्र सरकार ने राज्‍य की पुलिस को अधिक प्रभावी और कुशल पुलिसिंग और ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर बड़ा फैसला लिया है।

महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को खुलासा किया कि अधिक प्रभावी और कुशल पुलिसिंग और यातायात प्रबंधन के मुद्दों को हल करने के लिए एआई (Artificial intelligence) का उपयोग किया जाएगा।

AI use in Maharashtra Police

ये जानकारी होम मिनिस्‍ट्री की एक बैठक के बाद डिप्‍टी सीएम फडणवीस ने मीडिया के साथ साझाा की। फडणवीन ने बताया आईआईएम नागपुर ने सरकार के साथ मिलकर प्रभावी और कुशल पुलिसिंग, अपराध का पता लगाने और "पूर्वानुमानित स्थितियों" के लिए एआई का उपयोग कैसे किया जाए, इस पर एक रिपोर्ट तैयार की थी।

डिप्‍टी सीएम फडणवीस ने बताया एक सरकारी कंपनी बनेगी और ये प्रोजेक्‍ट जल्‍द ही शुरू किया जाएगा। उन्‍होंने कहा इसके जरिए अपराधियों एवं क्राइम के नेचर का विश्लेषण किया जा सकेगा। उन्‍होंने बताया एआई के जरिए साइबर अपराध पर डेटा का विश्लेषण किया जा सकता है और यातायात प्रबंधन के मुद्दों को भी हल किया जा सकता है। विभिन्न यूनिट के लिए मॉड्यूल तैयार किए जाएंगे।

वहीं देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्‍ट्र पुलिस में भर्ती को लेकर अपडेट दिया। उन्‍होंने बताया बारिश और अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता के कारण चल रहे पुलिस भर्ती अभियान में देरी हो सकती है और कुछ उम्मीदवारों को आयु सीमा के कारण दूसरा मौका नहीं मिल सकता है।

उन्होंने कहा कि जहां भी बारिश हो रही है, वहां आउटडोर फिजिकल टेस्ट के लिए अगली तारीखों की घोषणा कर दी गई है। हालांकि, जहां बारिश नहीं होगी वहां परीक्षण जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को उचित आवास उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+