53 साल बाद बना नीलवंडे बांध, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस बोले- 8 करोड़ की जगह 5177 करोड़ में हुआ तैयार

महाराष्ट्र सरकार ने अहमदनगर में बने बांध नीलवंडे की 53 साल बाद शुरूआत कर दी है। इस पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इसके निर्माण में 8 करोड़ की लागत का अनुमान लगा था लेकिन 5177 करोड़ रुपये लागत पहुंच गई।

Deputy CM Devendra Fadnavis

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को नीलवंडे बांध से पानी छोड़कर इसकी शुरूआत कर दी है। इस दौरान डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नीलवंडे परियोजना का लंबा इतिहास रहा है। 53 साल के समय में तैयार हुआ ये प्रोजेक्ट 8 करोड़ से पहुंच कर 5177 करोड़ रुपये पहुंच गया।

सरकारी काम में लेटेलतीफी के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे, लेकिन अहमदनगर जिले में नीलवंडे बांध 53 साल बाद 31 मई 2023 को बनकर तैयार हो गया है। मंजूरी के समय इसके निर्माण लागत अनुमान 7.9 करोड़ लगाया गया था, लेकिन काम में देरी के कारण इसके निर्माण की लागत बढ़कर 5177 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि भले ही बांध को बनने में 53 साल लग गए हो लेकिन ये बांध कई गांवों में पानी की समस्या को दूर करेगा। साथ ही नासिक और अहमदनगर के बीच लगभग 125 गांवों में पीने की समस्या का समाधान हो गया है।

वहीं, इस परियोजना पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि किसानों को नीलवंडे बांध से पानी मिलने में 53 साल का वक्त लग गया। ये इंतजार इस सरकार द्वारा लिए गए कल्याणकारी निर्णय से ही खत्म हुआ है। इस परियोजना से राज्य की 6 लाख 8 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचाई के दायरे में आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+