महाराष्‍ट्र: डिप्‍टी सीएम फडणवीस बोले- लोकसभा चुनाव में मुंबई की सभी 6 सीटों पर महायुती लहराएगी विजय पताका

महाराष्‍ट्र के डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दस साल में एक दिन भी घर नहीं बैठे हैं। दौरान एक मजबूत भारत का निर्माण हुआ। उन्‍होंने कहा यह ट्रेलर, पिक्चर अभी बाकी है

maharastra bjp

डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ये बात बुधवार को मुंबई में भाजपा में आयोजित कार्यकर्ता सम्‍मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। भाजपा का ये कार्यकर्ता सम्‍मेलन भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा की अध्‍याक्ष्‍ज्ञता में आयेाजित किया गया था।

इस मौके पर महाराष्‍ट्र डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि मुंबई लोकसभा की सभी 6 सीटों पर महायुती विजय पताका लहराएगी। उन्‍होंने कहाभाजपा सत्ता का उपभोग नहीं बल्कि भारत को विकसित राष्ट्र, आर्थिक महासत्ता और विश्व गुरु बनाना चाहती है।

डिप्‍टी सीएम ने कहा पिछले 10 वर्षों में देश ने सुरक्षा, विकास और सुशासन के मामले में तेजी से विकास किया है। विश्व भर में भारत के सर्वांगीण विकास और बढ़ते सम्मान को देश की जनता महसूस कर रही है।

इसके साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने कहा 25 साल में उद्धव ठाकरे ने मुंबई के लिए क्या किया? जब चुनाव आता है तो उनका एक ही संवाद होता है कि मुंबई को महाराष्ट्र से अलग कर दो। अगर किसी के बाप का बाप भी महाराष्ट्र से मुंबई आ जाए तो भी वह इसे नहीं तोड़ पाएगा।

उन्‍होंने उद्धव ठाकरे की आलोचना करते हुए कहा है कि बातचीत बदलनी चाहिए। उन्‍होंन सवाल किया 25 साल में उद्धव ठाकरे ने मुंबईकरों के लिए क्या किया?

इसके साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा के हर कार्यकर्ता को अगले 100 दिनों तक दिन रात मेहनत करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार बनाने में कार्यकर्ताओं की मेहनत महत्वपूर्ण होगी। क्योंकि भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन के आधार स्तंभ और शक्ति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+